{"_id":"5d83b41f8ebc3e014a688f27","slug":"congress-leader-conference-fatehabad-fatehabad-news-rtk518970865","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा के बगल में बैठकर सैलजा बोलीं, नहीं घोषित होगा कोई सीएम पद का उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा के बगल में बैठकर सैलजा बोलीं, नहीं घोषित होगा कोई सीएम पद का उम्मीदवार
विज्ञापन
फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत करती कुमारी सैलजा व पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनावों के नतीजे आने से पहले किसी को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी। चुनावों के बाद चुने गए विधायक और कांग्रेस हाईकमान ही सीएम पद का फैसला करेगा। ये बात कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने फतेहाबाद में पत्रकारों से कही। सैलजा ने जिस वक्त ये बात कही, उस दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी उनके बगल में बैठे हुए थे और पत्रकारवार्ता से पूर्व हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में लगभग प्रत्येक वक्ता ने हुड्डा को भावी सीएम कहकर संबोधित किया था। सैलजा के इस बयान पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चेहरे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आने दी।
पत्रकारों से बातचीत में कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में नशे के खिलाफ कार्रवाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी और इसके लिए सरकार की शुरूआत से ही कड़े कदम उठाए जाएंगे। बीजेपी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे पर तंज कसते हुए सैलजा ने कहा कि न तो बेटी बच पा रही है और न ही पढ़ पा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस का प्रयास रहेगा कि इस बार महिला उम्मीदवारों को अच्छी संख्या में टिकटें दी जाएं और उन्हें चुनावी मैदान में उतारा जाए। इस मौके पर पत्रकारों द्वारा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा समानांतर कार्यक्रम करने के सवाल पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सभी अपनी-अपनी तरह से कांग्रेस को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। जब उनसे पूछा गया कि जो नेता इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे हैं, क्या कांग्रेस टिकट को लेकर दावेदारी पर विचार किया जाएगा तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई नेता अगर किसी कार्यवश अभी नहीं आ पाया तो वो आगे आ जाएगा। अच्छे नेताओं को टिकट देंगे।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा सैलजा और हुड्डा पर की गई टिप्पणी पर हुड्डा और सैलजा ने कहा कि उनके बयान सिर्फ चर्चा में बने रहने के लिए होते हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अपने प्रदर्शन से सबको चौंकाएगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस मौके पर पूर्व सांसद रणजीत सिंह, पूर्व मंत्री परमवीर सिंह, पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पूर्व संसदीय सचिव दुड़ाराम सहित अनेक कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।