फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Congress does not need a patriotism certificate from the BJP: Rao Narendra

कांग्रेस को बीजेपी से देशभक्ति का सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं : राव नरेंद्र

Thu, 20 Aug 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 20 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Congress does not need a patriotism certificate from the BJP: Rao Narendra
फतेहाबाद में आयोजित संवाद बैठक में मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता
फतेहाबाद। राम सेवा समिति धर्मशाला में वीरवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रभारी संजय दत्त पहुंचे। उन्होंने फतेहाबाद, रतिया और टोहाना की अलग-अलग मीटिंगों का आयोजन करके कार्यकर्ताओं से कांग्रेस संगठन को लेकर फीडबैक लिया गया और उनसे सुझाव मांगे।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दो विषयों एसआईआर और संगठन की मजबूती कैसे हो लेकर संवाद करने आए है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता की निजी शिकायत है या किसी से नाराजगी है तो वह व्यक्ति इस मंच का प्रयोग न करें और अकेले में बात रखें।
विज्ञापन

वंदे मातरम् पर भाजपा द्वारा कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों पर राव ने कहा कि कांग्रेस को बीजेपी से देशभक्ति का सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए शहादतें दी हैं उस वक्त बीजेपी कहा थी यह सबको पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस के द्वारा जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की फीडबैक को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। वह अब तक 15 जिले में जाकर फीडबैक ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी मुद्दों को भड़काने का प्रयास करती है लेकिन अब देश की जनता सारा खेल समझ चुकी है।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर राव नरेंद्र ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द उनसे बातचीत करनी चाहिए और हड़ताल को खत्म करवाना चाहिए ताकि शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था बहाल हो सके।

इस मौके पर जिला प्रधान अरविंद शर्मा, विधायक बनवान सिंह, राष्ट्रीय सचिव विनीत पूनिया समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। रतिया से निलंबित कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह संवाद बैठक में नहीं पहुंचे और न ही उनका फोटो लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed