फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cold wind came after strong storm in the evening, temperature dropped by four degrees

शाम को आई तेज आंधी के बाद चली ठंडी हवा, चार डिग्री गिरा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Cold wind came after strong storm in the evening, temperature dropped by four degrees
फतेहाबाद शहर में आंधी आने के बाद मुंह को कपड़े से ढककर जाते बाइक सवार। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। मौसम ने पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को अपना मिजाज बदला। सुबह मामूली सी बूंदाबांदी के बाद शाम को तेज आंधी आई। आंधी के दौरान आसमान में धुल का गुबार फैल गया। वाहन चालक आंधी के कारण परेशान हुए। हालांकि, इसके बाद ठंडी हवा चली, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान में भी चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बुधवार को 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री की कमी के साथ 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

आज से फिर से मौसम गर्म रहने की संभावना
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.एमएल खीचड़ के मुताबिक पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार से फिर से मौसम गर्म व खुश्क रहने की संभावना है। बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं में बदलाव पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने तथा राजस्थान के ऊपर एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से मौसम में बदलाव आया है। ठंडी हवाओं के साथ कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश आई। कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हुई है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
4 मई 37 डिग्री 27 डिग्री
3 मई 41 डिग्री 28 डिग्री
2 मई 42 डिग्री 29 डिग्री
1 मई 43 डिग्री 28 डिग्री
30 अप्रैल 44 डिग्री 28 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed