{"_id":"c6d98838482a3104228c7c5a95ad82fd","slug":"cold-wave-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड बढ़ी तो अलाव पर पहुंचे हाथ, कंबलों से ढंके बदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड बढ़ी तो अलाव पर पहुंचे हाथ, कंबलों से ढंके बदन
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार इस सीजन का सबसे ठंडे दिनों में से एक रहा। वीरवार को दिनभर धूप के दर्शन ही नहीं हुए। अलसुबह शुरू हुआ ओस गिरने का सिलसिला सुबह 10 बजे तक जारी रहा। ठंड के कारण सड़क पर चलने वाले लोग भी ठिठुरते दिखाई दिए। खासकर स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को काफी परेशानी हुई। सड़कों पर कई जगहों पर लोग अलाव जलाकर हाथ सेंकते नजर आए। जिन लोगों ने गर्म कपड़े रखने की तैयारी कर ली थी, उन लोगों ने भी गर्म कपड़े वापिस निकाल लिए हैं।
चाय की चुस्कियों से किया ठंड का मुकाबला
वीरवार को ठंड के कारण लोग सुबह से लेकर शाम तक गर्म कपड़ों से लदे रहे। इसके अलावा ठंड के प्रकोप से बचने के लिए अधिकतर लोग चाय की चुस्कियां लेते नजर आए। धूप ना निकलने के कारण अधिकतर लोगों ने घरों में ही दुबकना पसंद किया।
गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद
अचानक बढ़ी ठंड से भले ही आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हों, लेकिन किसानों के लिए ये ठंड राहत लेकर आई है। ओस पड़ने से गेहूं की फसल को फायदा होने की उम्मीद है। दरअसल पिछले कुछ समय से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर चल रहा था जिसके कारण गेहूं के दाने सही प्रकार से ना बनने का खतरा पैदा हो गया था। ऐसे में वीरवार को बढ़ी ठंड और ओस गिरने से गेहूं के दाने अच्छे बनने की उम्मीद भी जग गई है।
विज्ञापन
पिछले साल से एक डिग्री कम अधिकतम और न्यूनतम तापमान
फतेहाबाद में वीरवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री। पिछले साल इसी दिन अधिकतम तापमान 18 डिग्री था, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकार्ड किया गया था। हालांकि जनवरी के माह में मंगलवार तक अपेक्षित ठंड नहीं पड़ी थी, लेकिन पिछले दो दिन में मौसम ने अचानक करवट बदली है जिसके कारण ठंड बढ़ी है।
मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा हो सकता है लेकिन धूप तीखी नहीं रहेगी। इसके अलावा शुक्रवार को न्यूनतम तापमान वीरवार की बजाए जरूर एक से दो डिग्री कम रहेगा, जिससे शुक्रवार सायं को ठंड ज्यादा रहने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक शुक्रवार रात को धुंध के संकेत भी दे रहे हैं।