{"_id":"62dad142a16d8341a126d8f0","slug":"cm-asks-for-place-for-medical-college-babli-counts-village-digoh-chitain-and-dharsul-fatehabad-news-hsr63734291","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने मेडिकल कॉलेज के लिए पूछी जगह, बबली ने गिनाए गांव दिगोह, चितैन व धारसूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने मेडिकल कॉलेज के लिए पूछी जगह, बबली ने गिनाए गांव दिगोह, चितैन व धारसूल
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा टोहाना का प्रतिनिधिमंडल।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद/टोहाना। प्रदेश सरकार द्वारा जिले में बनाए जाने वाले मेडिकल कॉलेज को टोहाना क्षेत्र में बनवाने की मांग को लेकर 200 लोगों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने चंडीगढ़ पहुंचा। इस दौरान टोहाना के विधायक एवं प्रदेश के विकास व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली भी मौजूद रहे। बैठक में मुख्यमंत्री ने लोगों से 50 एकड़ सरकारी जमीन के बारे में पूछा। इस पर मंत्री देवेंद्र बबली ने गांव दिगोह, गांव चितैन व धारसूल में जगह होने की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी सुझाव आए हैं, उन पर सर्वे करवाया जाएगा। सर्वे में जो स्थान उपयुक्त रहेगा, वहां मेडिकल कॉलेज बनाने की प्रक्रिया शुरू करवाएंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसी साल 8 मार्च को पेश किए प्रदेश सरकार के बजट में फतेहाबाद में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। इससे पहले जिला मुख्यालय पर सेक्टर पांच की 50 एकड़ जमीन पर मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव बनाकर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के मुख्यालय भेजा गया था। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने इस 50 एकड़ जमीन का रेट 283 करोड़ रुपये तय किया था। मगर एक सप्ताह पहले चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक ने इस जमीन को महंगी बताते हुए 283 करोड़ रुपये को ओवरबजट दर्शाकर सेक्टर पांच की जमीन लेने का प्रोजेक्ट रद्द कर दिया था। उसके बाद से नई जगह जमीन तलाशने की कोशिश हो रही है।
लोग बोले- सीएम ने ध्यान से सुनी बातें
सीएम से मिलने गए लोगों में समाजसेवी डॉ. शिव सचदेवा, राइस मिल एसोसिएशन के जिला प्रधान मोंटू अरोडा, रमेश गोयल, पार्षद रामुकमार, सुरेश सिंगला, अनाज मंडी प्रधान जीवन बंसल, जितेंद्र ज्वाला सहित कई लोग शामिल रहे। प्रवक्ता अजय गोयल ने बताया कि टोहाना में मेडिकल कॉलेज बनवाने की मांग को लेकर क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी ने कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने शुक्रवार को सीएम से मुलाकात करवाने का समय दिया था। मंत्री देवेंद्र बबली के साथ सीएम के समक्ष प्रतिनिधिमंडल ने अपनी बात रखी है। मुख्यमंत्री ने ध्यानपूर्वक बातों को सुनकर संतोषजनक जवाब दिया है।
विज्ञापन
कोट
टोहाना क्षेत्र के लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की गई है। मुख्यमंत्री ने जगह के बारे में पूछा है, तो उन्हें कुछ जगह बताई हैं। मुख्यमंत्री ने इन जगहों का सर्वे करवाने की बात कही है।
-देवेंद्र सिंह बबली, विकास एवं पंचायत मंत्री