{"_id":"62cdb81055f67051452b4a06","slug":"clothes-recovered-from-main-accused-in-mohanlal-murder-case-remand-extended-for-two-days-fatehabad-news-hsr6365233103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनलाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी से कपड़े बरामद, दो दिन का रिमांड बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनलाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी से कपड़े बरामद, दो दिन का रिमांड बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। गांव दैयड़ में युवक मोहनलाल उर्फ मोनू की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी संदीप से हत्या के दौरान डाले गए कपड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने कपड़े आरोपी से उसकी ढाणी से बरामद किए हैं। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट से तीन दिन के रिमांड पर लिया था। मंगलवार को रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में दोबारा पेश किया गया। यहां से दो दिन का और रिमांड लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से उसका और मृतक मोहनलाल उर्फ मोनू का मोबाइल बरामद करना है।
इस मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। मुख्य आरोपी संदीप को पुलिस पहले दो बार तीन-तीन दिन के रिमांड पर ले चुकी है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से हत्या में इस्तेमाल की गई कस्सी व कपड़े बरामद कर चुकी है। अब रिमांड के दौरान पुलिस ने मोबाइल बरामद करने है। मोबाइल से हत्या मामले में कई राज खुलने की उम्मीद है।
ये था मामला
भट्टू पुलिस ने गांव दैयड़ निवासी राजेंद्र की शिकायत पर 26 जून को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। जिसमें उसने बताया था कि उसका 21 वर्षीय भाई मोहनलाल 23 जून की रात को अपने दोस्त के पास गांव जोगीवाला रोड स्थित निजी स्कूल में गया था और वहां पर एक घंटा ठहरने के बाद निकल गया था लेकिन उसके बाद पता नहीं चला। पुलिस ने 5 जुलाई को शव को स्कूल के पास से गड्ढे बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
कोट
मुख्य आरोपी संदीप को कोर्ट में पेश करके दो दिन के और रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से मोबाइल बरामद करना है। आरोपी से पहले कपड़े बरामद हो चुके है।
-राज महेंद्र, थाना प्रभारी, भट्टूकलां