{"_id":"c328c95cfaee8c65429bb24ab00eea28","slug":"clear-the-stand-of-meeting-between-punjab-and-haryana-cm-jakhar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलाकात का एजेंडा स्पष्ट करें सीएम- जाखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलाकात का एजेंडा स्पष्ट करें सीएम- जाखड़
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के हालात बिगड़ चुके हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री व मंत्री घरों में बंधक बनकर रह गए हैं। जिलों के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षकों को दिवारें फांदकर अपनी जान बचानी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के कोई नेता भी जनता के बीच में जाने को तैयार नहीं हैं। एक प्रश्न के जवाब में अभी हाल ही में दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की मुलाकात के संबंध में कहा कि दोनों मुख्यमंत्री अपनी मुलाकात का एजेंडा स्पष्ट करें।
उन्होंने कहा कि दोनों प्रदेश की सरकारों द्वारा जारी ब्यान की यह मुलाकात स्वच्छता अभियान के संदर्भ में थी तो पंजाब का सबसे पवित्र शहर अमृतसर केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान पर किए गए 467 राज्यों के सर्वे में 430वें नम्बर पर आया है।
विज्ञापन
पंजाब के अनुभवी मुख्यमंत्री जनता को यह बताएं कि उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री को स्वच्छता के बारे में क्या टिप्स दिए। पत्रकारों द्वारा पूछे गए एसवाइएल के पानी के मुद्दे पर जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार विधानसभा में इसे पास कर इस जल समझौते को रद कर चुकी है।
अब यह मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री को अनुभवहीन बताया।
उन्होंने कहा कि आज मंडियों में किसान की फसल की भरमार है लेकिन समर्थन मूल्य 1450 नहीं दिया जा रहा।
कांग्रेस नेता ने सफेद मक्खी से हुए नुकसान की गिरदावरी पूरी न होने पर निराशा व्यक्त की। बताया कि पंजाब सरकार द्वारा फसल की गिरदावरी करवा दी गई है लेकिन अभी तक किसान को मुआवजा नहीं मिला।
पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी पर बोलते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंद्र अनुभवी नेता हैं, उनके नेतृत्व में पंजाब ने बहुत तरक्की की और अमन का राज था और लोग सुखी थे।
इसी मुद्दे को लेकर आज कैप्टन अमरिंदर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलेंगे और इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे।
एक प्रश्न के जवाब में रक्षा राज्यमंत्री द्वारा दलितों पर की गई टिप्पणी के जवाब में उन्होंने कहा कि यह उस पार्टी की सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पिणयों से समाज के लोगों को आपस में बांटने की कोशिश की जा रही है।
इस अवसर पर पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, अरविंद शर्मा, गुलबहार सिंह, डा. मुख्तयार सिंह सदर, औम प्रकाश बागड़ी, नरेश सरदाना, अजीत सेठी, राजपाल भाम्भू, सतीश खटक सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।