फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Classes of NP officers regarding property ID, 110 files pending

प्रॉपर्टी आईडी को लेकर नप अधिकारियों की लगी क्लास, 110 फाइलें मिली पेंडिंग

Tue, 22 Jun 2021 10:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Classes of NP officers regarding property ID, 110 files pending
नगर परिषद कार्यालय में बैठक लेते डीएमसी और एसडीएम। - फोटो : Fatehabad
नगर परिषद में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर हो रही लेट-लतीफी और फाइलें लटकाने की शिकायतों के चलते मंगलवार सुबह जिला नगर आयुक्त डॉ. मुनीश नागपाल और एसडीएम कुलभूषण बंसल ने नप कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। करीब एक घंटे तक चली बैठक में डीएमसी और एसडीएम ने नप अधिकारियों और कर्मचारियों की जमकर खिंचाई की। अधिकारियों ने कहा कि नगर परिषद में जानबूझकर फाइलों को लटकाया जा रहा है। यहां पर करीब 150 फाइल पेंडिंग है।
विज्ञापन

डीएमसी और एसडीएम ने मौके पर प्रॉपर्टी आईडी की फाइलों को मंगवाया। जांच में 110 फाइलें पेंडिंग मिली। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई गई। दोनों अधिकारियों ने आदेश दिए कि सिंगल विंडो सिस्टम करके इन फाइलों को निपटाया जाए। अगर किसी फाइल पर आपत्ति है तो उस फाइल को संबंधित आवेदनकर्ता को बुलाकर आपत्ति दूर करवाई जाए और जो फाइल पूरी हो चुकी है उसे अनुमति के लिए डीएमसी कार्यालय में भेजा जाए। बैठक में नगर परिषद ईओ अरविंद बाल्याण, कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक, एमई सुमित चोपड़ा, मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

200 गज क्षेत्र की प्रॉपर्टी आईडी अब ईओ कर सकेगा जारी
प्रॉपर्टी आईडी को लेकर अब सभी फाइल जिला नगर आयुक्त कार्यालय में नहीं जाएंगी। 200 गज क्षेत्र तक अगर किसी ने प्रॉपर्टी आईडी के लिए आवेदन किया है तो उसे नप अपने स्तर पर जारी कर सकेगा। पहले नगर परिषद में सभी कार्यवाही पूरी होने के बाद अंतिम अनुमति के लिए फाइल डीएमसी कार्यालय में भेजी जाती थी। लेकिन 200 गज क्षेत्र तक की छूट दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थायी कर्मचारी ही कर सकेंगे प्रॉपर्टी आईडी का काम
बैठक में डीएमसी और एसडीएम ने नप अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि प्रॉपर्टी आईडी का काम स्थायी कर्मचारी ही करेंगे। जिम्मेदारी तय की जाए। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की मदद ले सकते हैं लेकिन उन्हें जिम्मेदारी न दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed