फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   civic issuse,Farmer protest,fatehabad news

कृषि कानूनों को जल्द वापस लेना चाहिए : पूर्व कृषि मंत्री

Wed, 02 Dec 2020 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
civic issuse,Farmer protest,fatehabad news
देश के विभिन्न राज्यों के किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं, इधर सरकार की ओर से किसानों व बुजुर्गों पर ठंडे पानी और आंसू गैस का प्रयोग किया जा रहा है, जो बहुत ही निंदनीय है। सरकार को कृषि कानूनों को शीघ्र वापस लेना चाहिए। यह बात पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह ने कही।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा तीन काले कानून लागू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को यदि किसानों के हित में कोई कानून बनाना है तो किसान यूनियन व उनके प्रतिनिधियों से बातचीत जरूर करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार यदि सच में किसानों की चिंता करती है तो सरकार को उसकी फसल की लागत में कमी लानी चाहिए। पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार बाहर से सस्ते दामों पर तेल खरीद कर रही है, जबकि यहां लोगों को बहुत महंगा डीजल दिया जा रहा है। इससे उनकी फसल की लागत बढ़ रही है। पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार को किसानों की मांगों को मानते हुए कृषि कानूनों को शीघ्र वापस लेना चाहिए, ताकि आमजन को राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed