{"_id":"5fc7cfc28ebc3e9bae32cf87","slug":"civic-issuse-farmer-protest-fatehabad-news-fatehabad-news-rtk5847455175","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के समर्थन में एचएसवीपी सेक्टर वासियों ने लघु सचिवालय में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के समर्थन में एचएसवीपी सेक्टर वासियों ने लघु सचिवालय में दिया धरना
विज्ञापन
किसान आंदोलन के समर्थन में विभिन्न किसान, मजदूर व कर्मचारी संगठनों के बाद अब आम लोग भी उनके समर्थन में आने लगे हैं। फतेहाबाद के एचएसवीपी सेक्टरवासियों ने किसान आंदोलन के समर्थन में हरियाणा स्टेट अर्बन सेक्टर कांफीडरेशन के आह्वान पर लघु सचिवालय में धरना दिया।
सेक्टर वासियों ने मांग की कि केंद्र सरकार किसानों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करे। धरने की अध्यक्षता सेक्टर तीन की आरडब्ल्यूए के प्रधान पवन शर्मा ने की। धरने को संबोधित करते हुए एडवोकेट देवीलाल ने कहा कि आरडब्ल्यूए किसान आंदोलन की मांगों का समर्थन करती है। केंद्र सरकार ने किसानों पर तीन कृषि कानूनों को थोप दिया है, जो सरासर अन्याय और तानाशाही है। आरडब्ल्यूए इन कानूनों को रद्द करने की मांग करती है। इसके अलावा प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने हरियाणा के सेक्टर वासियों पर डाली गई एन्हांसमेंट को गलत बताया। एन्हांसमेंट को जल्दी वापस लेने की मांग की।
धरना स्थल पर किसानों के समर्थन में नारे लगाए गए और किसानों कि हर प्रकार से समर्थन करने का फैसला लिया गया। धरने में अशोक कुमार, सुभाष सैनी, उमेद सिंह सांगा, बिट्टू जुनेजा, पंकज बजाज, संदीप महिया, रामेश्वर धतरवाल, मोहन लाल नारंग, देवीलाल खरबास, शाहनवाज आदि शामिल थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन