{"_id":"fe227c31ece1f5e2207aa6b3b4df1b49","slug":"civic-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंस मार्केट में नहीं लगीं रेहड़ियां, दुकानों का अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंस मार्केट में नहीं लगीं रेहड़ियां, दुकानों का अतिक्रमण हटवाया
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंस मार्केट में रेहड़ी संचालकों व दुकानदारों के बीच हुए विवाद के बाद वीरवार को रेहड़ी चालकों को रेहड़ी लगाने के लिए जगह नहीं मिली। वीरवार सुबह रेहड़ी लगाने के लिए कुछ रेहड़ी संचालक हंस मार्केट पहुंचे तो पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों ने उन्हें रेहड़ियां लगाने से रोक दिया।
विज्ञापन
इस पर गुस्साए रेहड़ी संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल आजाद नगर के सरपंच विजेंद्र सैनी एवं निवर्तमान पार्षद सुभाष पपिया के नेतृत्व में शहर थाना प्रभारी से मिले और रेहड़ी संचालकों को हंस मार्केट में रेहड़ियां लगाने की अनुमति मांगी। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने ट्रैफिक का हवाला देते हुए रेहड़ी लगाने की उनकी मांग को ठुकरा दिया।
विज्ञापन
दुकानदारों का अतिक्रमण हटवाया
रेहड़ी संचालकों की अपील ठुकराने के बाद गुस्साए रेहड़ी संचालकों ने शहर थाना प्रभारी से शिकायत रखी कि हंस मार्केट के दुकानदार भी अतिक्रमण करते हैं लेकिन उनको नहीं रोका जाता। इस पर शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने तुरंत कर्मचारियों को मार्केट भेजकर दुकानदारों का सामान अंदर रखवा दिया। एसएचओ ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने फिर से दुकानों के बाहर सामान रखा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में चले थे पत्थर-चाकू
रेहड़ी संचालकों एवं हंस मार्केट के दुकानदारों के बीच बुधवार को विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों पक्षों में पत्थर और चाकू चले। इस दौरान दोनों पक्षों के तीन लोग जख्मी हो गए थे। इससे पहले भी कई बार रेहड़ी चालकों एवं दुकानदारों के बीच विवाद हो चुके हैं। दरअसल प्रशासन के ढीले रवैये के चलते ही इस विवाद को हवा मिली है। नगर परिषद प्रशासन कभी रेहड़ी हटवा देता है, लेकिन संचालक फिर से यहां रेहड़ियां लगा लेते हैं। कहा जा रहा है कि कुछ दुकानदार पहले रेहड़ी वालों से अपनी दुकान के आगे रेहड़ी लगाने के लिए बाकायदा किराया भी लेते थे।
हंस मार्केट से रेहड़ियां हटवा दी गई हैं। रेहड़ी संचालकों ने सहयोग किया है। दुकानों के आगे से भी सामान हटवाया गया है। यहां पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो, इसके लिए लगातार यहां पर पुलिस गश्त रहेगी।
दिनेश कुमार, सिटी एसएचओ, फतेहाबाद