फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   civic

काले मीटर होंगे चेंज, अंदर लगे होंगे बाहर

Thu, 24 Dec 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Thu, 24 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन

बिजली चोरों को अब निगम किसी भी हाल में छोड़ता नजर नहीं आ रहा है। निगम के चीफ इंजीनियर ने सब डिवीजनों से रिपोर्ट मांगी है कि आपके डिवीजन के अंतर्गत आने वाले घरों में कितने काले मीटर, खराब मीटर व ऐसे कितने मीटर हैं जो तक घरों के अंदर लगे हैं। निगम के अधिकारियों के अनुसार 31 जनवरी तक उक्त सभी मीटरों को लेकर अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन


निगम के अधिकारियों की मानें तो अभी तक हजारों मीटर ऐसे हैं जिसकी वजह से निगम को नुकसान हो रहा है। खराब मीटरों के कारण उपभोक्ता बिजली की ज्यादा खपत कर रहा तो वहीं अंदर लगे मीटरों में गड़बड़ी की आशंका ज्यादा रहती है। जिस कारण निगम के चीफ इंजिनियर ने इन सभी मीटरों को लेकर अभियान चलाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


शहरी उपमंडल कार्यालय

काले मीटर-500
घरों के अंदर लगे-1000
खराब मीटर-150

अर्द्धशहरी उपमंडल कार्यालय
काले मीटर-1350
घरों के अंदर लगे-1200
खराब मीटर-800

खराब मीटर पर निगम लगाएगा जुर्माना
निगम काले मीटरों को अपने लेवल पर बदलेगा और यदि मीटर खराब या फिर गड़बड़ी मिलती है तो उसे लैब में भेजकर जांच करवाई जाएगी। उसके बाद अगर गड़बड़ी मिलती है तो निगम उस पर जुर्माना लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 हजार रुपये बिल बकाया तो कटेगा कनेक्शन
निगम ने जल्द रिकवरी करने के लिए पहले लाल बिल भेजने के साथ अब कनेक्शन काटने का भी प्लान बना लिया है। निगम के अधिकारियों के अनुसार 25 हजार रुपये से ऊपर बिल बकाया होते ही उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा।


निगम की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अनुसार काले मीटर व खराब पड़े मीटरों को बदला जाएगा। इन्हें 31 जनवरी से पहले बदलने का प्लान है। -बुद्धराम, सीए, शहरी उपमंडल दक्षिण हरियाणा विद्युत निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed