फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   City government expected to take oath by Friday

नोटिफिकेश हुआ जारी, शुक्रवार तक शहर की सरकार के शपथ लेने की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
City government expected to take oath by Friday
फतेहाबाद। नवगठित शहर की सरकार को लेकर सरकारी नोटिफिकेशन जारी हो गया है। अब नगर परिषद चेयरमैन और पार्षदों के शुक्रवार तक शपथ लेने की संभावना बनी है। शपथ ग्रहण समारोह की तारीख व समय तय करने के लिए नगर परिषद प्रशासन के अधिकारी जुट गए हैं।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण करवाने के लिए डीसी से मंत्रणा की कार्रवाई तेज कर दी गई है। अगर सभी परिस्थितियां ठीक रही तो शुक्रवार का दिन शपथ ग्रहण समारोह के लिए तय किया जा सकता है। गौरतलब है कि नगर परिषद चुनाव के लिए मतदान 19 जून को हुआ था। 22 जून को नतीजे घोषित किए गए थे। फतेहाबाद में भाजपा के राजेंद्र सिंह खिंची, टोहाना में निर्दलीय नरेश बंसल, रतिया में निर्दलीय प्रीति खन्ना और भूना में निर्दलीय अर्पणा पसरीजा प्रधान चुने गए हैं।
विज्ञापन

फील्ड में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे चेयरमैन व पार्षद
नवनिर्वाचित चेयरमैन व पार्षद बेसब्री से फील्ड में आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, जब तक शपथ ग्रहण नहीं होती, तब तक पार्षद व चेयरमैन का कार्यकाल शुरू नहीं होता है। गाड़ी से लेकर कार्यालय तक की सुविधाएं भी शपथ ग्रहण के दिन से ही मिलनी शुरू होंगी। इस बार प्रत्यक्ष रूप से जनता द्वारा चेयरमैन का चयन हुआ है, इसलिए शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की भी कोशिश रहेगी। पार्षदों को भी वार्ड की समस्याओं को जल्द अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके समाधान पर काम करवाने की जल्दी है ताकि जनता के बीच अपना प्रभाव जमा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग दिन होगा शपथ ग्रहण
प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो फतेहाबाद, टोहाना, रतिया व भूना का शपथ ग्रहण समारोह अलग-अलग दिन होगा। इन समारोह में विशेष रूप से सत्ताधारी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी भी रहेगी।
फतेहाबाद में चुने गए हैं 27 पार्षद
पिछली बार से इस बार फतेहाबाद नगर परिषद के हाउस में दो पार्षद अधिक होंगे। पहले 25 पार्षद चुने जाते थे, लेकिन अब दो वार्ड और बढ़ने से पार्षदों की संख्या 27 हो गई है।

कोट
सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन आ गया है। शपथ ग्रहण समारोह की तारीख व समय फाइनल करने के लिए उच्चाधिकारियों से मंत्रणा चल रही है। जल्द ही समारोह की फाइनल घोषणा हो जाएगी।
ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed