फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   chilli lake water will be purefied

गंदे पानी से मुक्त होगी चिल्ली

Wed, 28 Oct 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Wed, 28 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
चिल्ली के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर परिषद के प्लान से तो यही लग
विज्ञापन
रहा है। ताजा अपडेट में ये बात निकल कर सामने आई है कि चिल्ली के अंदर का सारा गंदा पानी बाहर निकालकर उसमें नहरी पानी भरा जाएगा।

इतना ही नहीं, भविष्य में चिल्ली के अंदर शहर का गंदा पानी न जाए, इसके प्रबंध भी नगर परिषद के अधिकारी जनस्वास्थ्य विभाग के सहयोग से करने जा रहे हैं।

जनस्वास्थ्य विभाग की मदद लेगी नगर परिषद, ट्रीटमेंट प्लांट में जाएगा गंदा पानी
नगर परिषद अधिकारियाें की मानें तो चिल्ली के अंदर का सारा गंदा पानी निकालकर उसको वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भेजा जाएगा।

इसके अलावा नगर परिषद प्रशासन जनस्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ऐसी व्यवस्था करेगा कि शहर का गंदा पानी जो पहले चिल्ली में आता था, वो चिल्ली में आने की बजाए चिल्ली के साथ बनाई जाने वाली ड्रेन के रास्ते माजरा रोड पर बनने वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जाए।

नहरी पानी से गुलजार होगी चिल्ली
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन की कोशिश चिल्ली का सारा गंदा पानी निकालकर इसको नहरी पानी से भरने की रहेगी। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग से बातचीत भी अंतिम दौर में बताई गई है।

नहरी पानी चिल्ली में डालने के पीछे नगर परिषद के अधिकारियों का तर्क है कि इससे चिल्ली का पानी साफ-सुथरा दिखेगा तो यहां पर सैलानी भी ज्यादा आएंगे। फिलहाल इसका पानी काफी दूषित है।

बोटिंग का भी ले सकते हैं मजा
दूसरा नगर परिषद के अधिकारी यहां पर बोटिंग व्यवस्था शुरू करने की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में साफ सुथरा पानी होने पर ही यहां पर बोटिंग को सैलानी पसंद करेंगे। इसलिए भी यहां के गंदे पानी को ड्रेन के रास्ते वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भेजने के लिए नगर परिषद के अधिकारी विशेष प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed