फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chief Minister inaugurated and laid the foundation stone for 15 projects

मुख्यमंत्री ने किया 15 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

Sun, 21 Mar 2021 10:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister inaugurated and laid the foundation stone for 15 projects
उद्घाटन बोर्ड का अवलोकन करते विधायक दुड़ाराम व लक्ष्मण नापा तथा उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़। - फोटो : Fatehabad
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ से प्रदेश की 163 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। इनमें फतेहाबाद की भी 52 करोड़ 59 लाख 8 हजार रुपये की 15 विकास परियोजनाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये हुआ। इसके लिए लघु सचिवालय के हॉल में कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा व उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने शिरकत की। सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुनीता दुग्गल और टोहाना के विधायक देवेंद्र बबली ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े।
विज्ञापन

फतेहाबाद में 33 करोड़ की परियोजनाएं
उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने जिले में 52 करोड़ 59 लाख 8 हजार रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। जिले की 52 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं में से 33 करोड़ की परियोजनाएं फतेहाबाद विधानसभा, लगभग 9 करोड़ रुपये की परियोजनाएं रतिया विधानसभा तथा करीब सवा 9 करोड़ रुपये की परियोजनाएं टोहाना विधानसभा की है।
विज्ञापन

सरकारी कॉलेज जल्द मिलने की उम्मीद
विधायक दुड़ाराम ने कहा कि विधानसभा में फतेहाबाद में सरकारी कॉलेज बनाने की मांग रखी गई है। उम्मीद है कि सरकार जल्द ही इस पर आगामी कार्यवाही करेगी। विधायक ने कहा कि जिला फतेहाबाद में भी 200 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस मौके पर एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, भारत भूषण मिढ्ढा, सीटीएम अंकिता वर्मा, एसडीएम रतिया भारतभूषण कौशिक, नप चेयरमैन दर्शन नागपाल, कार्यकारी अभियंता कुलबीर सिंह, कृष्ण गोयत, आदर्श सिंगला, अमित कौशिक, डीडीएएच डॉ. काशीराम, डीईओ दयानंद सिहाग, डीआईओ सिकंदर, पीओ आईसीडीएस राजबाला जांगड़ा, बीडीपीओ विनय प्रताप सिंह, प्रवीण जोड़ा, महेश शर्मा, विजय गोयल, विद्या रति आदि मौजूद रहे।
ये हैं जिले की महत्वपूर्ण परियोजनाएं
रेलवे ओवरब्रिज : भट्टूकलां से चोपटा रोड पर 6.99 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज बनाया गया है।
पशु औषधालय : गांव चौबारा, सिंथला, बनमंदोरी, चिंदड़, बीघड़, दिगोह व इंदोछोई में 1.95 करोड़ से पशु औषधालय बनाए गए हैं।
जलघर : 1.25 करोड़ से गांव रहनवाली तथा 3.67 करोड़ से सिधानी में नहरी जलघर बनाए गए हैं।
स्कूल अपग्रेड व हॉस्टल निर्माण : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को हाई से सीनियर सेकेंडरी अपग्रेड किया गया है। हॉस्टल का निर्माण किया गया है। कुल खर्च 3.65 रुपये आया है।
इन 5 कार्यों का शिलान्यास
बिजली घर : रतिया के गांव नूरकी अहली में 3 करोड़ 16 हजार व शेखुपुर सोतर में 5 करोड़ 25 हजार से 33 केवी बिजलीघर बनाए जाएंगे।
बीडीपीओ कार्यालय : भूना में 1.72 करोड़ व रतिया में 1.71 करोड़ की लागत से बीडीपीओ कार्यालय का निर्माण होगा।
चिल्ली झील : चिल्ली झील को पर्यटन स्थल बनाने के लिए उसमें से गाद निकालने, डिस्पोजल बनाने तथा रंगोई तक पाइपलाइन डालने तक कुल 13.62 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

मुख्यमंत्री ने कोविड को लेकर दी हिदायतें
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोविड-19 बारे लोगों को सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर मार्च माह में बढ़नी शुरू हो गई है। इसलिए नागरिकों को चाहिए कि वे मुंह पर मास्क लगाएं, सामाजिक दूरी रखें और ज्यादा भीड़ न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed