{"_id":"6367f713f15cb9463d7b050a","slug":"cet-23-393-candidates-took-the-exam-on-day-two-fatehabad-news-hsr6464449126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटी : दूसरे दिन 23,393 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईटी : दूसरे दिन 23,393 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
फतेहाबाद में बस स्टैंड के बाहर बस में चढ़ने के मची मारामारी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सीईटी यानी संयुक्त पात्रता परीक्षा दूसरे दिन भी जिले में 39 केंद्रों पर आयोजित हुई। पहले और दूसरे सत्र में 23,393 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 7362 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों ही सत्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गई। नोज पिन और बालियां डालकर पहुंची महिला अभ्यर्थियों को परेशानी उठानी पड़ी। नोज पिन न खुलने के चलते ज्वेलर्स के पास जाना पड़ा।
बता दें कि परीक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से रोडवेज, स्कूल और निजी बसों की व्यवस्था की थी लेकिन अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने के चलते इंतजाम कम रह गए। परीक्षा को लेकर रिपोर्ट के मुताबिक सुबह के सत्र में 15,353 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, इसमें से 11617 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे और 3736 अनुपस्थित रहे। शाम के सत्र में 15402 अभ्यर्थियों ने परीक्षा देनी थी लेकिन 11,776 ने परीक्षा दी और 3626 हाजिर नहीं हुए। परीक्षा को लेकर फतेहाबाद में 25, टोहाना में 3 जाखल में 1, भट्टूकलां में 3 और रतिया में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
बता दें कि परीक्षा केंद्र में दाखिल होने से पहले जांच के दौरान जिन महिला अभ्यर्थियों ने नोज पिन, कानों की बालियां डाली थी, उन्हें बाहर कर दिया। यहां तक कि बालों पर लगे हेयर बैंड भी उतरवा दिए। नोज पिन न खुलने पर केंद्र के बाहर महिला अभ्यर्थी कर्मचारियों के आगे हाथ जोड़ती नजर आईं लेकिन कर्मचारी भी बेबस दिखे। इसके चलते कई महिला अभ्यर्थी नोज पिन खुलवाने के लिए ज्वेलर्स पास पहुंची तो कोई केंद्र के बाहर नोज पिन खोलने के लिए प्रयास करती रहीं। इस दौरान कई महिला अभ्यर्थियों के आंसू भी निकल आए।
विज्ञापन
रोडवेज बसें में चढ़ने के लिए रही मारामारी
सीईटी को लेकर प्रशासन ने रोडवेज, स्कूल और निजी बसों की व्यवस्था की। लेकिन अभ्यर्थियों की संख्या के आगे ये इंतजाम कम रह गए। रविवार को सुबह के सत्र की परीक्षा खत्म होने के बाद बस स्टैंड के बाहर भीड़ लग गई। हिसार और सिरसा रूट पर जाने वाली बसों की संख्या भी कम रही। स्टैंड पर बस के आते ही उस पर चढ़ने के लिए मारामारी रही। प्रशासन ने पुराने बस स्टैंड से नए बस स्टैंड तक अभ्यर्थियों को छोड़ने के लिए स्कूल बसों की भी व्यवस्था कर रखी थी।
परीक्षा के बाद लगा जाम
सीईटी परीक्षा खत्म होने के बाद दोपहर और शाम को हिसार-सिरसा रोड पर जाम लग गया। लालबत्ती चौक से बस स्टैंड तक करीब 30 मिनट तक जाम की स्थिति रही। इसके अलावा गांव खाराखेड़ी में भी फोरलेन पर जाम की स्थिति बनी रही।
बहू ने दिया पेपर तो दादी ने संभाला पोता
जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर अधिकतर अभ्यर्थी सिरसा, हिसार, भिवानी, कैथल और जींद से आए हुए थे। कई परीक्षा केंद्रों पर महिला अभ्यर्थी नवजात शिशु को भी लेकर आई। महिला अभ्यर्थी अंदर परीक्षा देने गई तो बाहर दादी तो किसी की नानी बच्चों को संभालती नजर आई।
जेआरसी सदस्यों ने अपने वाहनों अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचाया
रविवार को परीक्षा दूसरे दिन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहाबाद व जेआरसी टीम फतेहाबाद ने मिलकर अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के के लिए निशुल्क वाहनों की व्यवस्था की। काउंसलर कृष्ण कुक्कड़ ने बताया कि उन्होंने स्वयं व उनके साथ साथ काउंसलर सुरेंद्र गुप्ता काउंसलर, अनिल, काउंसलर जगत राम ने भी अपनी निजी गाड़ियों से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। इसके अलावा टीम ने हेल्प डेस्क भी लगाया था। यहां पर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के बारे में जानकारी दी गई।
बैग जमा करवाने को लेकर लिए गए 30 से 40 रुपये
दूसरे जिलों से आए अभ्यर्थी बैग लेकर पहुंचे। कई अभ्यर्थियों के पास मोबाइल भी थे। बैग और मोबाइल केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं थी। इसके चलते अभ्यर्थियों ने आसपास की दुकानों पर बैग जमा करवाएं। इसके अलावा उन्हें 30 से 40 रुपये चुकाने पड़े।
51 अभ्यर्थियों ने दी एक दिन बाद परीक्षा
सीईटी को लेकर 51 अभ्यर्थियों की प्रशासन के पास अलग से सूची पहुंची। इन्होंने पांच नवंबर को परीक्षा न दे पाने का आवेदन किया था। इसके चलते इन अभ्यर्थियों की 6 नवंबर को परीक्षा लेने और केंद्र अलॉट के आदेश दिए गए। प्रशासन इन अभ्यर्थियों के लिए अलग से व्यवस्था करके परीक्षा ली।
कोट
सीईटी परीक्षा जिले में शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गई है। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने बेहतर व्यवस्था कर रखी थी। जिले में दूसरे दिन 23 हजार 393 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी

फतेहाबाद में परीक्षा केंद्र पर सीटिंग प्लान देखते हुए अभ्यर्थी।- फोटो : Fatehabad

फतेहाबाद में परीक्षा केंद्र के बाहर लगी महिला अभ्यर्थियों की लाइन।- फोटो : Fatehabad