फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CBI investigating a 10-year-old school records scam

Fatehabad News: 10 साल पुराने स्कूल रिकाॅर्ड घोटाले की जांच में जुटी सीबीआई

Wed, 24 Sep 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 24 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
CBI investigating a 10-year-old school records scam
गांव ​भिरड़ाना के स्कूल में जांच करती टीम। संवाद
फतेहाबाद। करीब 10 साल पहले जिले के कई सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या कम दिखाकर मिड डे मील का पूरा लाभ लिया गया था। इस मामले की जांच के लिए बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) फतेहाबाद में सक्रिय हो गई है। टीम अगले 30 सितंबर तक जिले के विभिन्न स्कूलों के रिकाॅर्ड की जांच करेगी और बच्चों व उनके अभिभावकों के बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन

सीबीआई की दो सदस्यीय टीम सबसे पहले भिरडाना गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल और राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पहुंची। सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करीब तीन घंटे तक जांच चली। अधिकारियों के अनुसार, 30 सितंबर 2014 से 30 सितंबर 2015 के बीच जिले से लगभग 1400 बच्चों के नाम काट दिए गए लेकिन मिड डे मील का वितरण उतना ही होता रहा। टीम ने बच्चों और उनके अभिभावकों से पूछताछ की। पुराने रिकाॅर्ड के अनुसार उस समय के अध्यापक बच्चों और अभिभावकों को फोन कर बुलाते थे। अब कई शिक्षक दूसरे स्कूलों में चले गए हैं।
विज्ञापन

30 तक सभी स्कूलों के दस्तावेज और रिकार्ड का अध्ययन करेगी टीम
जिले में कई स्कूलों की जांच होनी है। भट्टूकलां, जांडलवाला बागड़, रतिया, भूना, टोहाना और जाखल के विभिन्न सरकारी स्कूलों के रिकाॅर्ड की भी जांच की जाएगी। टीम 30 सितंबर तक सभी स्कूलों के दस्तावेज और रिकाॅर्ड का अध्ययन करेगी और फिर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed