फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered for attacking school bus full of students

छात्रों से भरी स्कूल बस पर हमला करने के मामले में केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Case registered for attacking school bus full of students
फतेहाबाद। शहर के मातूराम कॉलोनी क्षेत्र में स्कूल बस पर शरारती तत्वों द्वारा किए गए हमले के विरोध में शहर के काफी संख्या में निजी स्कूल संचालक एसपी सुरिंद्र कुमार से मिलने पहुंचे और इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त करवाकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वहीं इस मामले में शहर पुलिस ने स्कूल बस चालक सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ रास्ता रोकने, तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि जब वह विद्यार्थियों को घर छोड़ने के लिए जा रहा था तो मातूराम कॉलोनी रोड पर युवकों ने रोक लिया और बस के आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए। हमले में दो छात्रों को हल्की चोटें भी आई हैं। हालांकि अभी तक पुलिस हमला करने वाले युवकों का कोई सुराग नहीं जुटा पाई है।
विज्ञापन

हमले के बाद सहमे विद्यार्थी
स्कूल संचालक निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा के नेतृत्व में एसपी से मिले। कुलभूषण शर्मा ने कहा कि सोमवार को स्कूल बस पर हमले की जो घटना थी, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि घोर अपराध है, क्योंकि स्कूल बस में छात्र सवार थे। हमले से वे अब बहुत सदमे में हैं, परीक्षाओं का समय है और इससे परीक्षा प्रभावित हो सकती है। पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई कर समाज को संदेश दे कि ऐसी घटनाएं सहन नहीं होंगी। पुलिस समाज में सुरक्षा का माहौल सुनिश्चित करे। उन्होंने बताया कि एसपी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को शिनाख्त कर पकड़ा जाएगा। एसपी से मिलने पहुंचे स्कूल संचालकों में शैलेन भास्कर, विजय निर्मोही, अंशुल तनेता, दर्शन मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed