फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered against two youths accused of raping a minor

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case registered against two youths accused of raping a minor
भूना। घरेलू सामान खरीदने के लिए घर से दुकान जा रही 14 साल की नाबालिग लड़की को दो युवकों ने मोटरसाइकिल पर अगवा करके दुष्कर्म किया। घटना के बाद लड़की अपने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी सूचना दी। लड़की के पिता की शिकायत पर महिला थाना फतेहाबाद में आरोपी युवक कृष्ण कुमार व केयर सिंह के खिलाफ अपहरण करके दुष्कर्म करने व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी घर से किराने की दुकान पर सामान खरीदने गई थी। रास्ते में पंजाब निवासी कृष्ण कुमार व भूना निवासी केयर सिंह ने उसका अपहरण कर लिया। दोनों उसे किराए के एक मकान पर ले गए, जहां दोनों आरोपियों ने उससे दुष्कर्म किया। जब उनकी बेटी काफी देर बाद घर पहुंची तो अपने साथ हुई घटना से अवगत कराया। शिकायत मिलने के बाद सब इंस्पेक्टर शकुंतला देवी ने नाबालिग लड़की का मेडिकल करवाया और वारदात स्थल का जायजा भी लिया। हालांकि, दोनों आरोपी युवक घटना के बाद से फरार हैं, जिन्हें पकड़ने का पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

कोट
14 वर्षीय लड़की का अपहरण करके दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। लड़की का मेडिकल करवाया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया हैं। एसआई शकुंतला को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुणा, प्रभारी, महिला थाना, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed