फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered against 9 accused of assault with advocate

एडवोकेट से मारपीट के 9 आरोपियों पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Case registered against 9 accused of assault with advocate
गांव ढाणी ईसर में देवीलाल एडवोकेट पर हमला करने के मामले में सदर पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सदर पुलिस ने देवीलाल एडवोकेट की शिकायत पर आरोपी गांव ढाणी ईसर निवासी बलदेव सिंह, रामेश्वर, महेंद्र, कुलदीप, सुरेश, विकास, अनिल, पवन, रवि के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में एडवोकेट देवीलाल ने आरोप लगाया कि गांव ढाणी ईसर के पंचायती जोहड़ पर बलदेव सिंह व उसके परिवार ने कब्जा किया हुआ है। मामला अदालत में विचाराधीन है। इस मामले में बतौर वकील पंचायत की तरफ से पैरवी कर रहा हूं। एक सितंबर को उपायुक्त पंचायती जोहड़ का निरीक्षण करने के लिए आए थे। उपायुक्त के निरीक्षण करने के जाने बाद उक्त आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दिया। जब उसने रोका तो आरोपियों ने हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed