फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case filed against father and son for assaulting Punjab roadways operator

पंजाब रोडवेज परिचालक के साथ मारपीट के आरोप में पिता-पुत्र पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Case filed against father and son for assaulting Punjab roadways operator
रतिया। 2 दिन पहले पंजाब रोडवेज के परिचालक बोहा निवासी तजेंद्र सिंह के साथ गांव रतनगढ़ में हुए झगड़े के मामले में रतिया शहर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने तजेंद्र सिंह की शिकायत पर रतनगढ़ निवासी पिता-पुत्र पर रास्ता रोककर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी, सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपियों में जगबीर सिंह व उसका पिता काला सिंह का नाम शामिल है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। घायल परिचालक का अग्रोहा मेडिकल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत मेें परिचालक तजेंद्र सिंह ने कहा कि वह पंजाब रोडवेज में बतौर परिचालक कार्यरत है। जब बस गांव रतनगढ़ पहुंची तो स्कूटी सवार ने बस के आगे स्कूटी अड़ा दी। बस चालक मखन सिंह ने स्कूटी चालक को रोड से हटाने के लिए कहने गया तो स्कूटी चालक उसके साथ मारपीट करने लगा। तभी स्कूटी चालक काला सिंह ने अपने बेटे जगबीर को बुला लिया। चालक मखन ने छुड़वाना चाहा तो पिता-पुत्र ने उससे भी मारपीट की। तजेंद्र सिंह के अनुसार झगड़े के दौरान उसकी सोने की चेन व बैग से टिकटों की 9100 रुपये की राशि भी गायब हो गई। शहर थाना के एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed