फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Candidates taking out Muhurta for nomination

नामांकन के लिए मुहूर्त निकलवा रहे उम्मीदवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Candidates taking out Muhurta for nomination
फतेहाबाद में नामांकन पत्र दाखिल करतीं उम्मीदवार किरण चोपड़ा। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर निकाय चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार नामांकन के लिए शुभ मुहूर्त निकलवा रहे हैं। नगर परिषद फतेहाबाद में दूसरे दिन मात्र दो लोगों ने ही नामांकन जमा करवाए हैं। वार्ड नंबर 21 से उम्मीदवार दिनेश उर्फ दीपू टुटेजा ने नामांकन पत्र सबसे पहले जमा करवाया है। इसके बाद वार्ड नंबर 18 से किरण चोपड़ा ने नामांकन पत्र जमा करवाया है। बता दें कि वार्ड नंबर 18 सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है और वार्ड नंबर 21 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन

हालांकि अभी तक चेयरमैन पद के लिए एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है। आखिरी दो दिन नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए मारामारी रह सकती है। 4 जून नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। पिछले चुनाव में 98 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे जबकि 25 वार्ड थे। इस बार फतेहाबाद में 27 वार्ड हैं ऐसे में पार्षद पद के लिए नामांकन पत्रों की संख्या 100 से पार हो सकती है, इसके अलावा चेयरमैन पद के लिए भी पहली बार चुनाव हो रहे हैं।
विज्ञापन

पहले नामांकन में ही उलझे कर्मचारी से लेकर अधिकारी
नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन एक भी उम्मीदवार ने दस्तावेज जमा नहीं करवाए। दूसरे दिन दो नामांकन आए। पहला नामांकन आया तो नप के कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक उलझ गए। दस्तावेज जांच में ही कर्मचारियों को करीब 40 मिनट लग गए। इसको लेकर भी नप कार्यालय में चर्चा शुरू हो गई कि अभी तो एक ही नामांकन आया है जब ज्यादा होंगे तब क्या स्थिति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन के लिए पूरी करनी हैं 34 शर्तें
नगर निकाय चुनावों को लेकर 34 कॉलम की चेक लिस्ट जारी की गई है। नामांकन पत्र लेने से पहले कर्मचारी 34 शर्तों की जांच कर रहे हैं। इसमें मुख्य तौर पर प्रत्याशी का रिजर्व वार्ड के लिए पात्र होना, प्रत्याशी के पास वोट संख्या, नोमिनेशन फार्म, फार्म पर फोटो होना, तीन चुनाव चिन्ह के नाम देना, प्रत्याशी के घर पर शौचालय चालू होने का शपथ पत्र देना, प्रत्याशी की उम्र 21 साल से अधिक होना, शपथ पत्र मजिस्ट्रेट, ओथ कमिश्नर या नोटरी से सत्यापित, प्रत्याशी द्वारा हिंदी में नाम लिखा होना, नगर निकाय, बिजली निगम, एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव बैंक, जिला सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक, जिला प्राथमिक कोऑपरेटिव बैंक नो ड्यूज प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र की सत्यापित कॉपी, मोबाइल नंबर शामिल है।
शुभ मुहूर्त में ही करेंगे नामांकन : राकेश
चुनाव मैदान में पत्नी को उतार रहे निवर्तमान पार्षद राकेश गंभीर का कहना है कि नामांकन को लेकर पंडित से समय ले रहे हैं। शुभ मुहूर्त में ही नामांकन करेंगे। हालांकि नामांकन को लेकर दस्तावेज तैयार है। शुभ मुहूर्त में नामांकन पत्र दाखिल कर दिया जाएगा।
रतिया में दूसरे दिन भी नहीं आया कोई नामांकन
रतिया नगर पालिका चुनाव को लेकर दूसरे दिन भी कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। हालांकि चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने दो दिनों में 29 फार्म लिए हैं। जिसमें पार्षद पद के लिए 22 व 7 फार्म चेयरपर्सन पद के लिए लिए गए हैं। मंगलवार को नामांकन का दूसरा दिन था नामांकन 4 जून तक भरे जाएंगे और 19 जून को चुनाव होगा शहर में कुल 17 वार्ड हैं।
टोहाना में दूसरे दिन नहीं आया कोई नामांकन
टोहाना। गर परिषद चुनावों को लेकर दूसरे दिन भी कोई प्रत्याशी नामांकन पत्र जमा करवाने नहीं आया। हालांकि, नगर परिषद के कमरा नंबर दस से करीब 79 लोग चेयरमैन व पार्षद पद को लेकर नामांकन पत्र लेकर जा चुके हैं। नगर परिषद कार्यालय में रोजाना चेयरमैन व पार्षद प्रत्याशी एनओसी लेने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं ताकि आवेदन को पूर्ण करने के बाद ही जमा करवाया जा सके। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्र जमा करवाने को लेकर 5 नंबर कमरा में व्यवस्था की गई है। कर्मचारी गुरविंद्र गिल व अमित कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। कोई भी प्रत्याशी नामांकन पत्र जमा करवाने के लिए आएगा तो उक्त दोनों कर्मचारी आवेदन की जांच करने के बाद सूचना एमई रमन कुमार को देंगे। इसके बाद आरओ अनिल दून या एआरओ बीडीपीओ नरेंद्र कुमार आवेदन लेंगे।

कोट
नामांकन प्रक्रिया को लेकर दूसरे दिन दो ही नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। अंतिम दो दिनों में नामांकन पत्र दाखिल करने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि नप की तरफ से चुनाव को लेकर पूरी तैयारियां हैं।
- ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद

फतेहाबाद नगर परिषद में सबसे पहला नामांकन दाखिल करते हुए उम्मीदवार दीपू टुटेजा।

फतेहाबाद नगर परिषद में सबसे पहला नामांकन दाखिल करते हुए उम्मीदवार दीपू टुटेजा।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed