फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Campaign to stop female foeticide will run from 1 to 25 September

Fatehabad News: कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए 1 से 25 सितंबर तक चलेगा अभियान

Sat, 23 Aug 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 23 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Campaign to stop female foeticide will run from 1 to 25 September
जागरूकता सेमिनार में मुख्य वक्ता सुरेखा आशा वर्कर यूनियन को संबोधित करते हुए। संगठन
भूना। कन्या भ्रूण हत्या रोकने और गिरते लिंगानुपात में सुधार लाने को लेकर आशा वर्कर यूनियन की ओर से शनिवार को शहीद चंद्रशेखर आजाद भवन, फतेहाबाद रोड, भूना में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन की जिला प्रधान शीला शक्करपुरा ने की, जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर राज्य महासचिव सुरेखा मौजूद रहीं।
विज्ञापन




मुख्य वक्ता सुरेखा ने कहा कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का प्रचार तो बहुत हो रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि महिलाओं पर अत्याचार, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सरकारी प्रयास तकनीकी पक्ष तक सीमित हैं, मूल कारणों पर काम नहीं हो रहा। ऐसे में आशा वर्कर यूनियन ने जन-जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

यूनियन 1 से 25 सितंबर तक प्रदेशभर में जत्था अभियान चलाएगी। इस दौरान मिले सुझावों को मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। जिला सचिव सविता भूना ने बताया कि यह जत्था 3 सितंबर को सिरसा से होते हुए फतेहाबाद पहुंचेगा और 3-4 सितंबर को जिले के विभिन्न स्थानों पर जन सभाएं की जाएंगी। इन सभाओं में गीतों, रागनियों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमिनार में सीटू के जिला सचिव ओमप्रकाश अनेजा, जिला प्रधान जगीर सिंह, धर्मपाल, मदन सिंह, सविता, सुनीता भोजराज, अनीता इंदाछुई, इंदु, नीमा टोहाना, सुमन धारनियां, कमल रतिया, सुदेश नहला, राजबाला एमपी रोही, किसान नेता जगतार सिंह सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed