फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   camp,corona sample collaction,fatehabad news,corona active case

बाजार में 14 दिन लगेंगे कोरोना टेस्ट के कैंप, बिना मास्क वालों के कटेंगे चालान

Sun, 01 Nov 2020 10:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
camp,corona sample collaction,fatehabad news,corona active case
कोरोना संक्रमण का खतरा अभी कम नहीं हुआ है, लेकिन लोगों ने इसके प्रति लापरवाही बरतनी शुरू कर दी है। संक्रमण को रोकने के लिए दो बड़े फैसले लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग त्यौहार के सीजन को देखते हुए शहर में कोरोना टेस्ट कैंप लगाएगा। मोबाइल टीमें शहर में जाकर कैंप लगाएंगी। इसके अलावा पुलिस प्रशासन बिना मास्क वाले लोगों पर एक बार फिर से सख्ती करेगा।
विज्ञापन

इसको लेकर दोनों विभागों की तरफ से निर्देश जारी हो गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण मरीजों को आंकड़ा तीन हजार पार हो चुका है। इसके अलावा अब तक 59 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। अक्तूबर माह में कोरोना संक्रमण के जिले में 704 केस आए हैं। 22 मौंते हो चुकी हैं। अहम बात यह है कि सितंबर माह के मुकाबले जिले में 7543 सैंपल कम लिए गए हैं। जो कि कम संक्रमित केस मिलने का सबसे बड़ा कारण है।
विज्ञापन

थाना रोड पर पार्किंग के सामने लगेगा कैंप, फ्री होंगे टेस्ट
नागरिक अस्पताल के फ्लू क्लीनिक के नोडल अधिकारी मेजर डॉ. शरद तुली ने बताया कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भीड़भाड़ वाले क्षेत्र और स्लम बस्ती में कोरोना सैंपल कैंप लगाएगा। दो सप्ताह तक अलग-अलग जगह पर कैंप लगाए जाएंगे। फतेहाबाद में मोबाइल टीम थाना रोड पर मल्टीपर्पज पार्किंग और जवाहर चौक में कैंप लगाएगी। इसके अलावा अनाज मंडी और हिसार-सिरसा रोड और भूना रोड पर स्लम बस्ती में कोरोना जांच कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पहले काटेगी चालान, फिर देगी मास्क
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सभी थाना प्रभारी और अन्य पुलिस टीमों को बिना मास्क वालो के अधिक से अधिक चालान काटने के निर्देश दिए है। जिले के सभी थाना प्रभारी, पुलिस चौकी इंचार्ज, सीआइए, एंटी नारकोटिक्स, स्पेशल सेल, सभी इंस्पेक्टर, दुर्गा शक्ति टीम 30 नवंबर तक अभियान चलाकर बिना मास्क वालों के चालान काटेंगे। चालान के बाद पुलिस मास्क भी देगी। जिले में पुलिस अब तक करीब 35 हजार लोगों के चालान काट चुकी है। बिना मास्क वालों से 500 रुपये चालान के पुलिस वसूल करती है।

जानिए क्या है जिले में स्थिति
जून जुलाई अगस्त सितंबर अक्तूबर
कोरोना सैंपल 2917 7523 14634 20831 13288
संक्रमित मिले 98 207 619 1360 778
मौत 0 2 10 25 22
स्वास्थ्य महानिदेशक के आदेश हैं कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्र और स्लम बस्ती में कोरोना सैंपलिंग करवाई जाए। इसके चलते अब दो सप्ताह तक कैंप लगाकर कोरोना के सैंपल लिए जाएंगे। लोगों से भी अपील है कि वह सैंपल दें ताकि बीमारी फैलने से रोका जा सके।
- डॉ. मनीष बंसल, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed