फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   bus driver, no unifrom, calan, gm visit, action, fatehabad, harayana

ड्राइवर मिला बिना वर्दी, कंडक्टर के पास रसीद बुक नहीं, किया चालान

Wed, 13 Jul 2016 10:40 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Wed, 13 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
 नवनियुक्त रोडवेज महाप्रबंधक ने बुधवार सुबह बसों की चेकिंग की। निरीक्षण के दौरान रोहतक डिपो बस का ड्राइवर वर्दी में नहीं मिला और कंडक्टर के पास रसीद बुक नहीं मिली। महाप्रबंधक धनराज कुंडू ने दोनों का चालान कर दिया। इसके अलावा जिन बसों में खामियां मिलीं, उनके कंडक्टरों और ड्राइवरों को चेतावनी दी। रोडवेज महाप्रबंधक ने फतेहाबाद डिपो परिसर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियां दूर करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


परिचालकों को खुले सिक्के उपलब्ध करवाएगा विभाग
रोडवेज बस परिचालकों के पास अब खुले सिक्के न होने का बहाना नहीं रहेगा। क्योंकि विभाग सभी परिचालकों को बैंकों से खुले सिक्के उपलब्ध करवाएगा। महाप्रबंधक ने स्पष्ट किया है कि कोई भी सवारी परिचालक से खुले सिक्कों की जगह टॉफी न ले। महाप्रबंधक ने भी माना है कि खुले पैसों के चक्कर में टॉफी देकर कंडक्टर फायदा उठाते हैं।
विज्ञापन


40 ड्राइवरों का टोटा, ट्रेनिंग बसों से ड्राइवरों की होगी वापसी
रोडवेज डिपो के ड्राइवरों की अब ट्रेनिंग बसों से वापसी होगी। इन बसों पर अब विभाग के रिटायर्ड ड्राइवर, पैरामिलिट्री से रिटायर्ड ड्राइवरों को रखा जाएगा जो प्रशिक्षण देंगे। विभाग ने ट्रेनिंग बसों के लिए 15 ड्राइवर रखेगा। इसके बाद ट्रेनिंग बसों को दो शिफ्टों में चलाया जाएगा। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल एक शिफ्ट चल रही है जिसमें विभाग के सात ड्राइवर ड्यूटी दे रहे हैं। फतेहाबाद डिपो में 238 ड्राइवरों के पद हैं, जिसमें 40 पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की 150 बसों में लगेंगे कैमरे
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रदेश की 150 रोडवेज बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनमें कुछ जिलों को शामिल किया जाएगा। अगर पायलट प्रोजेक्ट कामयाब रहा तो सभी बसों को शामिल किया जाएगा।
धनराज कुंडू, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed