{"_id":"79de08c76b50d784196c961fd6abe1dc","slug":"black-monday-in-road-accident-killed-four-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक मंडे: हादसों में तीन नवयुवकों सहित चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक मंडे: हादसों में तीन नवयुवकों सहित चार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Mon, 02 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिसमें टाटा एस के चालक व परिचालक की मौत हो गई। दूसरा हादसा मिनी बाईपास पर ऑटो व ट्रक की टक्कर से हुआ जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई तथा तीसरा हादसा गांव अहलीसदर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से हुआ।
जिसमें युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद शवों को सिविल अस्पताल फतेहाबाद लाया गया। जहां पुलिस कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।
माजरा चौराहे पर ट्राले से भिड़ा टाटा एस, चालक परिचालक की मौत
गांव भिरड़ाना निवासी सुरेश पुत्र बीरूराम तथा 18 वर्षीय बंटी पुत्र बलबीर रविवार शाम को टाटा एस गाड़ी में पशु मेले से भैंस लेकर रोहतक गए थे। रोहतक भैंस छोड़ने के बाद दोनों वापस अपने गांव भिरड़ाना लौट रहे थे।
विज्ञापन
सोमवार अलसुबह फतेहाबाद-भूना मार्ग पर माजरा ढ़ाणी व माजरा गांव के बीच चौराहे पर टाटा एस की टक्कर जीरी से भरे ट्राले से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
टाटा एस के पार्ट्स टूटकर इधर उधर बिखर गए। भीषण हादसे का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि टक्कर के कारण तीन पेड़ भी टूट गए।
एक्सीडेंट के बाद सुरेश गाड़ी के में फंस गया और बंटी खिड़की से निकल दूर जा गिरा। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के खेतों में ढ़ाणी बनाकर रह रहे लोग धमाके की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरेश को बाहर निकाला और दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार सुरेश विवाहित था। उसका अभी 20 दिन पहले ही लड़का हुआ था। बताया जा रहा है कि ट्राला जीरी लेकर सिरसा से कुटैल घरौंडा जा रहा था। घटना के बाद ट्राला चालक व परिचालक फरार बताए गए हैं। पुलिस फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
आमने-सामने से दो बाइकें भिड़ीं, 20 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर
गांव अहलीसदर के पास दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
जहां डाक्टरों ने अहलीसदर निवासी 20 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र देसराज को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरी बाइक चालक राजेन्द्र निवासी नाथूवाल गंभीर है। जिसका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।
ट्रक ने थ्री व्हीलर को मारी टक्कर, बेटी को सुसराल छोड़ने जा रहे पिता की मौत, बेटी व दोहता घायल
सोमवार दोपहर को मिनी बाईपास पर भोड़िया की ओर से आ रहे थ्री व्हीलर को हिसार की तरफ से आ रहे ट्रांसपोर्ट सामान से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसे में थ्री व्हीलर सवार खैराती खेड़ा निवासी 60 वर्षीय रामसिंह पुत्र मूलाराम, बेटी सुमित्रा तथा दोहता सेठी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया।
जहां उपचार के दौरान रामसिंह ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर मौजूद लोगों के साथ भिड़ भी गया। जब तक पुलिस पहुंचती वह ट्रक लेकर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि रामसिंह अपनी बेटी व दोहते को छोड़ने के लिए बस स्टैंड जा रहा था। जिन्हें हांसी जाना था। घटना के लगभग आधे घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फरार ट्रक को पकड़ने के लिए टीमें बनाई।