फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   BJP protests against derogatory comments on the Prime Minister and his mother

Fatehabad News: प्रधानमंत्री और उनकी माता पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
BJP protests against derogatory comments on the Prime Minister and his mother
फतेहाबाद में भाजपा नेता और पदा​धिकारी पुतला दहन कर रोष प्रदर्शन करते हुएस्त्रोत भाजपा
फतेहाबाद। बिहार के दरभंगा में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में शनिवार को फतेहाबाद भाजपा ने रोष प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कांग्रेस का पुतला फूंका गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शहर में रोष मार्च निकाला।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि राजनीति में असहमति हो सकती है, लेकिन किसी मां पर अपशब्द कहना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। यह न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं, बल्कि आम जनता की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। कांग्रेस नेताओं की भाषा निंदनीय है और जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, इंद्र गावड़ी, सविता टुटेजा, कंवल चौधरी, शम्मी ढींगड़ा, सुमन बजाज, नीलम मेहता, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed