{"_id":"5d94ecb48ebc3e0168432277","slug":"bjp-candidate-politics-election-fatehabad-fatehabad-news-rtk521230272","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुड़ाराम होंगे फतेहाबाद से बीजेपी के उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुड़ाराम होंगे फतेहाबाद से बीजेपी के उम्मीदवार
विज्ञापन
फतेहाबाद। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बीजेपी ने फतेहाबाद से उम्मीदवार का एलान कर ही दिया गया। आचार संहिता लगने से महज दो घंटे पहले बीजेपी में शामिल हुए पूर्व संसदीय सचिव दुड़ाराम बीजेपी के सभी दिग्गजों पर भारी पड़े और पार्टी ने सिरसा संसदीय क्षेत्र में शामिल फतेहाबाद सीट पर पंजाबी उम्मीदवार को तरजीह न देते हुए बिश्नोई उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया है। पहले ये माना जा रहा था कि पिछली सीट में एक भी पंजाबी को टिकट न मिलने पर बीजेपी फतेहाबाद सीट से पंजाबी उम्मीदवार को ही खड़ा करेगी, लेकिन अंतिम क्षणों में दुड़ाराम के संपर्क उनके काम आए और आखिरकार वह फतेहाबाद से बीजेपी टिकट लाने में कामयाब रहे।
दुड़ाराम चार अक्तूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। पिछली बार पहले तीन स्थानों पर रहने वाले उम्मीदवार क्रमश: बलवान सिंह दौलतपुरिया, दुड़ाराम व स्वतंत्र चौधरी अब बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। टिकट की घोषणा से दो दिन पहले ही दुड़ाराम ने स्वतंत्र चौधरी व टिकट के अन्य दावेदारों से मिलकर अपना जनसंपर्क अभियान पहले ही शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं, बीते दिन ही पूर्व विधायक दुड़ाराम की ओर से भी लगभग 49 हजार रुपये का हाउस टैक्स नगर परिषद कार्यालय में जमा किया गया है और नामांकन प्रक्रिया के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी कागजात व अनापत्ति प्रमाण पत्र इकट्ठे करने शुरू कर दिए गए थे। इसी से ये माना जा रहा था कि शायद कहीं ना कहीं उन्हें आभास हो गया था कि टिकट उन्हें मिल चुकी है।