{"_id":"6549d7732e58d845e20e82f8","slug":"big-scam-in-co-operative-bank-of-fatehabad-regarding-purchase-of-cctv-cameras-and-fire-extinguishers-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: तबादले के दिन बैंक महाप्रबंधक ने चहेती फर्म को दिया टेंडर, 25 लाख का भुगतान भी कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: तबादले के दिन बैंक महाप्रबंधक ने चहेती फर्म को दिया टेंडर, 25 लाख का भुगतान भी कर दिया
Tue, 07 Nov 2023 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:51 AM IST
सार
शिकायत मिलने के बाद फतेहाबाद पुलिस ने सहकारी बैंक के चेयरमैन नरेश कुमार और निदेशक मनीराम की शिकायत पर आरोपी तत्कालीन महाप्रबंधक दीपक मोर, लेखाकार विपिन बैनीवाल और राजपाल हुडा के खिलाफ धोखाधड़ी और पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
फतेहाबाद के सहकारी बैंक में सीसीटीवी कैमरे और आग बुझाने के यंत्र खरीदने को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। तत्कालीन बैंक मैनेजर ने दो लेखाकारों के साथ मिलकर तबादला के दिन ही अपनी चहेती फर्म को टेंडर जारी कर दिया और इसके बाद दो दिन बाद रिलीव होने से पहले एजेंसी को 25 लाख का भुगतान भी कर दिया गया। शहर पुलिस ने सहकारी बैंक के चेयरमैन नरेश कुमार और निदेशक मनीराम की शिकायत पर आरोपी तत्कालीन महाप्रबंधक दीपक मोर, लेखाकार विपिन बैनीवाल और राजपाल हुडा के खिलाफ धोखाधड़ी और पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में चेयरमैन नरेश कुमार ने बताया कि बैंक में सीसीटीवी कैमरे और आग बुझाने के यंत्र खरीदने के लिए चार सदस्य कमेटी गठित की गई थी। जिसमें नरेश कुमार, मनीराम, बैंक महाप्रबंधक विपिन बैनीवाल शामिल थे। बैंक में 28 अप्रैल 2023 को टेंडर खोलने की बैठक हुई जिसे किसी कारण से स्थगित कर दिया गया। नियम अनुसार महाप्रबंधक दीपक मोर द्वारा दोबार मीटिंग बुलाने का एजेंडा जारी न करके 6 मई 2023 को एक पत्र भेजकर सूचित किया गया कि दो दिन के अंदर बैंक में आकर खरीद प्रक्रिया में भाग लें।
विज्ञापन
दोनों कमेटी सदस्य 6 मई 2023 और 8 मई 2023 को पत्र लेकर बैंक में गए तो लेकिन वहां महाप्रबंधक न मिलने पर वापस आना पड़ा। जब स्थापना अधिकारी से इस बारे पूछा तो उसने बताया कि टेंडर तो महाप्रबंधक व विपिन बैनीवाल द्वारा 8 मई 2023 को जारी कर दिया गया है। जबकि 8 मई 2023 को ही महाप्रबंधक दीपक मोर का तबादला हो चुका था। इसी दिन महाप्रबंधक ने आनन-फानन में नियमों के खिलाफ जाकर सब कमेटी की अवैध मीटिंग की और जिसमें मुझे व निदेशक मनीराम को गैर हाजिर दिखाकर मीटिंग की कार्रवाई लिखकर अपने व विपिन बैनीवाल के हस्ताक्षर करके अपनी चहेती एजेंसी को टेंडर जारी कर दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा 8 मई 2023 की बैठक को लेकर जानबूझकर मीटिंग को लेकर एजेंडा नहीं भेजा गया। इसके बाद पता चला है कि 10 मई 2023 को दीपक मोर द्वारा महाप्रबंधक का पद छोड़ने के दिन इसके जाने के बाद स्थापना अधिकारी राजपाल द्वारा 25 लाख रुपये का भुगतान फर्म को कर दिया गया। जबकि बैंक की किसी भी शाखा में एजेंसी द्वारा कोई भी सीसीटीवी कैमरा व फायर सिस्टम नहीं लगाया गया है। इसके अलावा जिस सामान की खरीद की गई है वह घटिया स्तर का है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।