{"_id":"62389f9abacbd414993c0950","slug":"bhuna-s-nirmala-first-in-matka-race-fatehabad-news-hsr6271419171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मटका दौड़ में भूना की निर्मला प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मटका दौड़ में भूना की निर्मला प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूना। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भूना के तत्वावधान में सोमवार को खंड स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में ग्रामीण महिलाओं ने चूल्हा-चौका छोड़कर एक-दूसरे को पछाड़ते हुए खूब दमखम लगाया। मटका रेस में महिलाओं ने सिर पर मटके के साथ गजब का संतुलन साधा और आलू-चम्मच रेस में भी भाग लिया। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमन लता ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व प्रतिभागी महिलाओं को पोषण आहार व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा अन्य सामाजिक बुराईयों को मिटाने में अपनी भूमिका निभाने की शपथ भी दिलाई गई। सीडीपीओ सुमनलता ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता महिलाओं का नकद पुरस्कार उनके बैंक खाते में डाला जाएगा। इस मौके पर सुपरवाइजर पंकज शर्मा, सुपरवाइजर सपना ढाका, राजेश्वरी देवी, पोषण सहायक रूपा देवी, दलबीर सिंह, महा सिंह, मोतीराम, सुशील कुमार, डीपीई जसवंत सिंह, रेखा कंबोज, सुरेश कुमार आदि मौजूद थे।
ये रहे परिणाम
खंड स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता में 30 से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भूना की निर्मला प्रथम व रणजीत कौर द्वितीय तथा बोस्ती की अंजू तृतीय स्थान पर रही। आलू चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में बोस्ती की रामदेई ने पहला व कानीखेड़ी की मैना देवी ने दूसरा व नहला की सोनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मटका दौड़ प्रतियोगिता में भूना की निर्मला ने प्रथम व चंद्रावल की भेरी ने द्वितीय तथा ढाणी भोजराज की रिंपी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही 30 से कम आयु वर्ग की महिलाओं की 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गांव गोरखपुर की तमन्ना प्रथम व किरण द्वितीय तथा भूथनखुर्द की पूनम तृतीय स्थान पर रही। पांच किलोमीटर साइकिल रेस में ढाणी सांचला की पूजा ने पहला व राजबाला ने दूसरा तथा भूना की फर्जाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।