फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bhimwala farmer dies in road accident

सड़क दुर्घटना में भीमेवाला के किसान की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bhimwala farmer dies in road accident
टोहाना गांव भीमेवाला के एक किसान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। किसान शनिवार रात अपने गांव के पड़ोसी के साथ गांव समैन से भीमेवाला लौट रहा था। मामले के मुताबिक गांव भीमेवाला का किसान रमेश पुत्र कपूर सिंह शनिवार रात लगभग 8 बजे अपने गांव के पड़ोसी के साथ मोटरसाइकिल पर गांव समैन से अपने गांव भीमेवाला लौट रहा था। मोटरसाइकिल के पीछे छोटी रेहड़ी भी जुड़ी थी। रास्ते में गांव नांगली की तरफ मुड़ने वाले मोड़ के पास मोटरसाइकिल व रेहड़ी के बीच लगी चैन खराब हो गई। बेदु व रमेश मोटरसाइकिल की चैन को ठीक करने लगे। इस दौरान किसी वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में रमेश बुरी तरह से घायल हो गया। घायल रमेश को नरवाना के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उसे अग्रोहा मेडिकल में रेफर कर दिया। यहां रमेश ने दम तोड़ दिया। टोहाना सदर पुलिस थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed