{"_id":"6a2c432c51f1257f53072518","slug":"bank-managers-scooter-skidded-youth-stole-bag-from-the-storage-compartment-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-155549-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बैंक मैनेजर की स्कूटी फिसली, युवक ने डिग्गी से चुराया बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बैंक मैनेजर की स्कूटी फिसली, युवक ने डिग्गी से चुराया बैग
Fri, 12 Jun 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के सिरसा रोड पर बैंक के सहायक मैनेजर की स्कूटी फिसल गई। इसी दौरान युवक ने डिग्गी में रखा बैग चुरा लिया। बैग में बैंक की चाबियां व अन्य सामान था। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना रोड स्थित अप्पू नगर निवासी विशाल उर्फ टोनी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी हुई बैंक की चाबियां, एक मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस तथा स्कूटी की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि ज्योति यादव, सहायक प्रबंधक, हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा बीघड़ ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 10 जून को वह सिरसा रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय जा रही थीं।
जब वह खुशीराम पेट्रोल पंप के सामने पहुंचीं तो स्कूटी अचानक फिसलकर गिर गई। शिकायतकर्ता के अनुसार जब वह स्वयं को संभालने और स्कूटी उठाने में व्यस्त थीं उसी दौरान किसी ने स्कूटी की डिग्गी में रखा बैग चोरी कर लिया। शिकायत पर शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।