फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Awareness campaign launched against female foeticide

Fatehabad News: कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया

Wed, 03 Sep 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 03 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign launched against female foeticide
भट्टूकलां। कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आशा वर्कर्स यूनियन के जागरूकता अभियान का जत्था बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचा। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा की राज्य महासचिव सुरेखा, राज्य उप प्रधान कमलेश, सीटू राज्य उप प्रधान सुखबीर सिंह, आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान सविता, सचिव शीला, सीटू के जिला प्रधान जागीर सिंह एवं जिला सचिव ओम प्रकाश अनेजा, सीटू के जिला कोषाध्यक्ष बेगराज ने भी सभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

आयोजन में स्वास्थ्य विभाग, एनएचएम के अधिकारी, सरपंचों और जन प्रतिनिधियों, महिला एवं बाल विकास विभाग से सीडीपीओ एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि पिछले कुछ सालों से हरियाणा में लिंगानुपात लगातार नीचे गिरता जा रहा है। हरियाणा में लंबे समय से लिंगानुपात कम रहने की समस्या रही है। वर्ष 2015 से 2019 के बीच लिंगानुपात में थोड़ा सुधार हुआ था। 2019 के बाद हरियाणा में लिंगानुपात में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ यह जागरूकता अभियान हरियाणा के 22 जिलों से होता हुआ 25 सितंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचेगा। इसके बाद 26 सितंबर को कुरुक्षेत्र में पंजाबी धर्मशाला में जत्थे का समापन किया जाएगा। इस समापन समागम में एक सुझाव पत्र मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आशा वर्कर यूनियन की जिला नेता सुमन धारणिया, सुमित्रा बड़ोपल, माया भट्टू, पूजा, उषा जांगड़ा, दर्शना आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed