फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Attempt to kill married woman by drinking insecticide, case filed against three including husband

विवाहिता को कीटनाशक पिलाकर मारने की कोशिश करने के आरोप में पति सहित तीन पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kill married woman by drinking insecticide, case filed against three including husband
फतेहाबाद। सदर थाना पुलिस ने गांव झलनियां की विवाहिता को कीटनाशक पिलाकर मारने के प्रयास के आरोप में पति, जेठ-जेठानी पर केस दर्ज किया है। इस बारे में पीड़िता की छोटी बहन ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। जेठानी पर आरोप है कि 22 हजार रुपये का मोबाइल लाने का ताना वह अपनी देवरानी को देती थी। इसके अलावा छोटी-छोटी बातों पर दहेज न लाने के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था। विवाहिता को गंभीर हालत में फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती शकुंतला देवी की छोटी बहन निशा ने पुलिस को बताया कि उसकी व उसकी बहन शकुंतला की शादी झलनियां में एक ही घर में हुई थी। शादी के बाद वह पढ़ाई कर रही थी और कुछ साल बाद उसका ससुराल में आना-जाना हुआ। निशा के अनुसार उसकी बहन पर पहले उसके ससुराल में आना-जाना करने के लिए दबाव बनाया जाता था। इसके बाद अब कुछ समय से उसकी जेठानी छोटी-छोटी बातों के लिए तानें मारती थी। निशा ने आरोप लगाया कि 8 जनवरी को उसकी सास पड़ोस में गई हुई थी, तब उसकी बहन शकुंतला को जेठानी सुमन, जेठ राधाकृष्ण व शकुंतला के पति प्रमोद ने पकड़कर जबरदस्ती कीटनाशक पिला दिया। इस दौरान वह बाहर पशुओं को पानी पिला रही थी और अपनी बहन की चीखने की आवाज आई तो वह घर पहुंची। इस दौरान उक्त तीनों ने उसकी बहन को पकड़ रखा था। इसके बाद प्रमोद बाइक लेकर और जेठ-जेठानी पैदल ही फरार हो गए। बाद में शकुंतला को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने निशा की शिकायत पर विवाहिता को कीटनाशक पिलाकर उसकी हत्या के प्रयास और दहेज प्रताड़ना के आरोप में जेठानी, जेठ व पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगजीत सिंह, प्रभारी, सदर थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed