फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Asha workers started three day strike in Fatehabad, sat on dharna outside mini secretariat

Fatehabad: आशा वर्कर्स ने शुरू की तीन दिवसीय हड़ताल, लघु सचिवालय के बाहर धरना लगाकर बैठी

Tue, 08 Aug 2023 03:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 08 Aug 2023 03:13 PM IST
सार

प्रधान सुनीता ने बताया कि सभी आशा वर्कर्स के रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष की जाए। रिटायरमेंट संबंधित सारे लाभ दिए जाएं। सभी तरह के ऑनलाइन कार्यों पर रोक लगाई जाए।  गंभीर रूप से बीमार और दुर्घटना में घायल आशा वर्कर को सरकार के पैनल वाले अस्पतालों में इलाज की सुविधा दी जाए।

विज्ञापन
Asha workers started three day strike in Fatehabad, sat on dharna outside mini secretariat
प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद में आशा वर्कर्स की ओर से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हड़ताल शुरू कर दी गई है। फतेहाबाद जिले की आशा वर्कर्स भी लघु सचिवालय के बाहर पार्क में एकत्रित हुई और सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आशा वर्कर की हड़ताल के चलते टीकाकरण संबंधी कार्य प्रभावित हुआ। इसके अलावा डेंगू और मलेरिया को लेकर चल रहे सर्वे में भी आशा वर्कर्स ने भाग नहीं लिया।

विज्ञापन


आशा वर्कर यूनियन की प्रधान सुनीता भोजराज ने कहा कि प्रदेश भर की आशा वर्कर्स लंबे समय से मांगों को सरकार के समक्ष रख रही हैं। मगर अभी तक सरकार ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। सरकार आशा वर्कर की मांगों की अनदेखी कर रही है। इस कारण आशा वर्कर्स में प्रदेश के भाजपा जजपा गठबंधन सरकार के प्रति भारी नाराजगी है। अपनी मांगों को मनवाने के लिए अब तीन दिवसीय हड़ताल करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


यह है प्रमुख मांगे
प्रधान सुनीता ने बताया कि सभी आशा वर्कर्स के रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष की जाए। रिटायरमेंट संबंधित सारे लाभ दिए जाएं। सभी तरह के ऑनलाइन कार्यों पर रोक लगाई जाए।  गंभीर रूप से बीमार और दुर्घटना में घायल आशा वर्कर को सरकार के पैनल वाले अस्पतालों में इलाज की सुविधा दी जाए। इन मांगों को लेकर वह संघर्ष कर रही हैं। जिला प्रधान ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानेंगे तब तक वह चेन से नहीं बैठेंगी। अपना हक सरकार से लेकर रहेंगी। इस मौके पर जिले के सातों ब्लाक की आशा वर्कर्स मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed