फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   arrest, crime, two person, fatehabad

एंटी नारकोटिक्स टीम के हत्थे चढ़े दो कुख्यात बदमाश, अवैध पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद

Wed, 14 Aug 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
arrest, crime, two person, fatehabad
फतेहाबाद। एंटी नारकोटिक्स विंग की स्पेशल टीम ने भूना के गांव मोचीवाली के पास गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल व पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों की पहचान गांव ठुईयां निवासी रमेश कुमार उर्फ लीलू व गांव चौबारा निवासी मंदीप उर्फ पंजाबी के रूप में हुई है। दोनों युवकों के खिलाफ पहले भी प्रदेश के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। ताजा मामले में भी भूना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स विंग के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिद्धू ने बताया कि विंग के हेड कांस्टेबल राकेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गांव मोचीवाली के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि इसी रास्ते से कुख्यात अपराधी लीलू व पंजाबी गुजरने वाले हैं। इसके बाद टीम ने जाल बिछाते हुए आरोपी युवकों के आने का इंतजार किया। इस दौरान भूना से मोचीवाली की ओर आती एक बोलेरो गाड़ी ने पुलिस टीम को देखते ही ब्रेक लगा लिए और गाड़ी मोड़ने का प्रयास करने लगा। संदेह होते ही पुलिस टीम ने भी गाड़ी मुड़ने से पहले दोनों आरोपियों को धर दबोचा। उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 32 बोर का अवैध पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया, जहां उसे उन्हें न्यायिक हिरासत हिसार भेज दिया गया। बताया गया है कि रमेश उर्फ लीलू पर भूना और भट्टू थाना में आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास जैसे 6 मामले दर्ज हैं, जिसकी पुलिस को तलाश थी। वहीं मनदीप उर्फ पंजाबी के खिलाफ भी हरियाणा व राजस्थान के विभिन्न थानों में 24 मामले दर्ज हैं। दोनो अपराधी पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed