{"_id":"5f8c6fa68ebc3e9ba2052bd7","slug":"arrest-accused-theft-car-fatehabad-fatehabad-news-rtk578969641","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा सेक्टर से चोरी हुई दूसरी गाड़ी भी राजस्थान से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा सेक्टर से चोरी हुई दूसरी गाड़ी भी राजस्थान से बरामद
विज्ञापन
शहर के हुडा सेक्टर तीन से 20 जुलाई की रात को हुई तीन गाड़ियां चोरी मामले में पुलिस ने एक और गाड़ी स्विफ्ट डिजायर को राजस्थान के बाड़मेर जिले के गांव रोहिला से आरोपी चोर के घर के पास बरामद कर लिया है। वारदात में शामिल आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओमिया फरार है।
पुलिस ने पहले पकड़े गए आरोपी चोर से पूछताछ के बाद एक और गाड़ी को बरामद कर लिया है। पहले चोरी हुई ब्रेजा कार बरामद हो चुकी है। जो कि पुलिस ने आरोपी सुभाष उर्फ कालू निवासी जोरावरपुरा जिला हनुमानगढ़ से गाड़ी बरामद की है।
गुजरात में पकड़ा गया था आरोपी चोर
आरोपी चोर सुभाष उर्फ कालू को गुजरात पुलिस ने चोरी के मामले में पकड़ा था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदातें कबूली थी। इसके बाद पंजाब पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। इसके बाद फतेहाबाद पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया था कि उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
तीन गाड़ियां हुई थी चोरी
शहर पुलिस ने हुडा सेक्टर निवासी लाजपत नारंग की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायत में बताया गया था कि रात के समय चोर हुडा सेक्टर से उसकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी, सतपाल सिंह की फोरच्यूनर गाड़ी और कृष्ण कुमार ब्रेजा गाड़ी चोरी करके ले गए थे।