फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   anti drug drive

जेल की सलाखों के पीछे डालेंगे नशे के सौदागरों को : नरवाल

Wed, 23 Dec 2015 11:42 PM IST
anti drug drive
anti drug drive Updated Wed, 23 Dec 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
anti drug drive
पुलिस कप्तान ओपी नरवाल ने नशा जागरूक अभियान के बुधवार को तीसरे दिन गांव सुखमनपुर व गांव बाहम्णवाला में कार्यक्रमों को संबोधित किया। एसपी ने कहा कि नशे का सौदागर भले ही कितनी भी पहुंच वाला क्यों न हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शेंगे नहीं और ऐसे सौदागरों को जेल की सलाखों के पीछे भेजेेंगे। उन्होंने ग्रामीण सभाओं में स्पष्ट तौर पर कहा कि रतिया क्षेत्र पूरे देश में नशे को लेकर पूर्ण रूप से विख्यात हो चुका है, जिस कारण इस क्षेत्र की काफी बदनामी हुई है। बदनामी के इस दाग को धोने के लिए पुलिस प्रशासन ने जो बीड़ा उठाया है, इसमें आम जनता का सहयोग होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि उन द्वारा प्रथम उन 21 गांवों में जागरूक अभियान चलाकर लोगों से रू-ब-रू हो रहे हैं, जो गांव पहले नशों को लेकर पूरी तरह विख्यात रहे हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशों के कारण अनेक परिवार बर्बाद हो चुके हैं और युवा वर्ग भटक चुका है। भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा और नशों को रोकने के लिए हर संभव सहयोग सहयोग करना होगा। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपने स्तर पर कमेटियां गठित करने और नशा करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, रीडर राजबीर सिंह, चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सत्यदेव, पूर्व सरपंच अजैब सिंह, कछु राम, बाल सिंह, करनैल सिंह, गुरपाल सिंह, चमकौर सिंह, हरप्रीत सिंह व अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed