{"_id":"5d8510d88ebc3e0131498d34","slug":"anshan-protest-drug-kashi-fatehabad-fatehabad-news-rtk519171040","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारी काशी की हालत चिंताजनक: डाक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशनकारी काशी की हालत चिंताजनक: डाक्टर
विज्ञापन
गाय की पूजा करते काशी
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। चिट्टे और केमिकल वाले नशे को जड़ से खत्म करने और सिरसा-फतेहाबाद को विशेष जोन बनवाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे प्रवीण काशी का स्वास्थ्य अत्यंत चिंताजनक स्थिति में पहुंच चुका है। सिविल अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर अजय चुघ ने बताया कि प्रवीण काशी को तुरंत अस्पताल में दाखिल किए जाने की आवश्यकता है। प्रशासन को पिछले 2 दिनों से रिपोर्ट भेज रहा लेकिन प्रशासन की चुप्पी समझ से बाहर है। डॉक्टर चुघ ने आगे कहा कि काशी के यूरिन में कीटोन अपने खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।
डॉक्टर चुघ ने बताया कि वसा को ग्लूकोज में बदलना ऐसे विषैले पदार्थ छोड़ता है जिन्हें कीटोन पिण्ड कहा जाता है। कीटोंस को अधिकता से व्यक्ति को मूर्छा छाने लगती है और बाद में बेहोशी और गहन बेहोशी छा जाती है। इसी अवस्था को डायबिटीक कीटोएसिडोसिस और कोमा कहते हैं। इंसुलिन की कमी के कारण ग्लूकोज का चयापचय नहीं होता है तथा ऊर्जा प्रदान करते के लिए वसा के भंडारों का प्रयोग होने लगता है।
नशा तस्करों का सर्वनाश करने के लिए आरती की
काशी ने शुक्रवार को पितृ पक्ष में सप्तमी के अवसर पर अनाज मंडी के श्री हरियाणा गोशाला में जाकर गऊ माता की पूजा की और पितरों से हरियाणा के नशा तस्करों का सर्वनाश करने के लिए आरती की। श्राद्ध में गऊ माता की पूजा श्रेष्ठ पूजा मानी जाती है। इस मौके पर गऊ शाला के प्रधान सुरेश बंसल, साझा प्रयास कमेटी के वरिष्ठ सदस्य अंगद ढींगसरा, आनंद प्रकाश मित्तल, प्यारे लाल मैनेजर, सावर मल मुंशी, अजय ठाकुर, राजेश, राजकुमार, सुरेंद्र कुमार, सुनीता रती, पुनीत ढिंगसरा, सचिन बिश्नोई, इंद्र माजरा, अमरपति, विमला, राधेश्याम सोनी, सुनीता खटाना, जयदीप सिसवाल शामिल हुए।