फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Another elderly person dies from corona

कोरोना संक्रमित एक और बुजुर्ग की मौत, जजपा नेता की पत्नी, बैंक और पुलिसकर्मी समेत 36 नए मामले आए सामने, 2300 के पार आंकड़ा

Wed, 30 Sep 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Another elderly person dies from corona
कोरोना संक्रमित केस मिलने पर सर्वे करती टीम। - फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सितंबर माह में रिकार्ड तोड़ कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। बुधवार को फतेहाबाद के ठाकर बस्ती निवासी एक बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। जिले में संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 37 हो गया है। सितंबर माह में ही 25 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के ठाकर बस्ती निवासी 58 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। बुजुर्ग अग्रोहा मेडिकल में दाखिल था। बुजुर्ग ड्राइक्लीन का काम करता था। नगर परिषद की टीम ने पीपीई किट डालकर शव का संस्कार करवाया है।
विज्ञापन

इसके अलावा बुधवार को जजपा नेता की पत्नी, पुलिसकर्मी, बैंककर्मी समते 36 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जजपा नेता डॉ.विरेंद्र सिवाच के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उनकी डॉक्टर पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा अस्पताल का 52 वर्षीय कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 2300 के पार हो गया है। कुल मरीज 2301 हो गए हैं। 21 मरीज बुधवार को ठीक भी हुए हैं। कुल अब तक 1956 मरीज ठीक हो चुके हैं। 308 मरीज इस समय सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के मॉडल टाउन निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग, 25 वर्षीय युवक, वार्ड नंबर 10 निवासी 40 वर्षीय महिला, डीएसपी रोड निवासी चार वर्षीय बच्ची, लाजपत नगर निवासी 30 वर्षीय युवक, 58 वर्षीय महिला, 37 वर्षीय युवक, टोहाना के सैनी मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय युवक, कल्याण नगर निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, ऑफिसर कॉलोनी निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति, भाटिया नगर में एक ही परिवार के 6 लोग संक्रमित मिले हैं। जिसमें एक बुजुर्ग महिला, दंपति और उसका बेटा व उसी परिवार में महिला व उसका बेटा संक्रमित मिला है। बैंक कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय युवक, गांव दीवान नविासी 26 वर्षीय युवक, टोहाना निवासी 20 वर्षीय युवक, फतेहाबाद के डीएसपी रोड निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, गांव भोड़िया खेड़ा निवासी 32 वर्षीय महिला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बादलगढ़ का शिक्षक, रतिया में वार्ड नंबर 15 निवासी महिला, 18 वर्षीय युवती संक्रमित मिली है।
विज्ञापन

पुलिस व बैंककर्मी मिले संक्रमित : पुलिस लाइन निवासी दंपती कोरोना संक्रमित मिला है। पुलिसकर्मी व उसकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सतीश कॉलोनी निवासी बैंक कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। गांव भूथनकलां निवासी 15 वर्षीय बालक संक्रमित मिला है। डीएसपी रोड निवासी बुजुर्ग दंपती संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed