{"_id":"61097eac8ebc3eba334b2cd2","slug":"angry-shopkeepers-surrounded-je-then-ran-fatehabad-news-hsr6079584183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से गुस्साए दुकानदारों ने जेई का किया घेराव, फिर दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से गुस्साए दुकानदारों ने जेई का किया घेराव, फिर दौड़ाया
विज्ञापन
धर्मशाला रोड के दुकानदारों द्वारा जेई और एमई का किया गया घेराव।
- फोटो : Fatehabad
शहर में धर्मशाला रोड पर जलभराव की समस्या से गुस्साए दुकानदारों ने दुकानें बंद कर अरोडवंश धर्मशाला के सामने जाम लगा दिया। अरोडवंश धर्मशाला में हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की तरफ से कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद के महासचिव प्रवीन अत्री और उपायुक्त महावीर कौशिक ने पहुंचना था। दुकानदारों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने इकट्ठे होकर जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया। दुकानदारों के प्रदर्शन को लेकर उपायुक्त कार्यक्रम में नहीं पहुंचे और महासचिव प्रवीन अत्री को धर्मशाला के पिछले गेट से कार्यक्रम में पहुंचे।
महासचिव के सीधे कार्यक्रम में जाने की सूचना के बाद दुकानदारों ने धर्मशाला के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम खुलवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के जेई गिरीश और नगर परिषद के एमई सुमित चोपड़ा मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों को दुकानदारों ने पहले खरी खोटी सुनाई और कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से कारोबार ठप हो गया है। जनस्वास्थ्य विभाग के जेई गिरीश कुमार दुकानदारों को संतुष्ट नहीं कर पाए और कहा कि बरसाती पानी निकासी का अभी कोई प्रबंध नहीं हो पाएगा, जब तक काम पूरा नहीं हो जाता है। दिसंबर में चिल्ली पर डिस्पोजल तैयार होगा, उसके बाद ही समाधान होगा। दुकानदारों ने इस पर कहा कि जब जनस्वास्थ्य विभाग के पास कोई प्रबंध नहीं है तो धर्मशाला रोड पर नई पाइप लाइन क्यों डाली गई। 70 लाख रुपये बर्बाद कर दिए। जेई गिरीश ने भीड़ से निकलना चाहा लेकिन दुकानदारों ने जाने नहीं दिया और कहा कि यहीं रोड पर बिठाएंगे। पुलिसकर्मियों ने जेई गिरीश को भीड़ से निकाला। भीड़ से निकलने के बाद जेई गिरीश रतिया गेट की तरफ दौड़े और कन्या स्कूल के पास पहुंचे। दुकानदार भी पीछे पहुंच गए और यहां भी घेराव कर लिया। पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद दुकानदार शांत हुए और जेई गिरीश को जाने दिया। सुबह साढ़े 11 बजे शुरू हुआ हंगामा दोपहर डेढ़ बजे तक चलता रहा।
10 दिन से दुकानें बंद हैं कर्मचारियों को कहां से दें सैलरी
गुस्साए दुकानदार राकेश कुमार, दयानंद, महेश कुमार, बलदेव ग्रोवर, निशांत आदि ने कहा कि धर्मशाला रोड पर जलभराव हो रहा है। दुकानों में दो से तीन फुट तक पानी भर गया। लाखों रुपये का नुकसान हो गया। हालात ये है कि उनका कारोबार खत्म हो चुका है, उनके पास कर्मचारियों को सैलरी देने के रुपये नहीं हैं।
विज्ञापन
जेई गिरीश खुद दुकानदारों से उलझे, मेरे पास नहीं समाधान
दुकानदारों ने घेराव करके जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। दुकानदारों ने कहा कि 70 लाख रुपये का काम न करवाकर अफसर खुद खा गए हैं। इस दौरान जेई गिरीश दुकानदारों को संतुष्ट करने की जगह उनसे उलझते रहे। जेई गिरीश ने कहा कि शहर में बरसाती पानी निकासी का अलग से कोई डिस्पोजल नहीं है। इसलिए सीवरेज लाइन में ही इसे जोड़ा गया। बरसाती पानी निकासी के लिए चिल्ली पर डिस्पोजल बनाया जा रहा है। इसका काम दिसंबर में पूरा होगा। जब तक काम पूरा नहीं होता तब तक समाधान नहीं हो सकता है।
दुकानदार बोले- पहले सही था, 70 लाख बर्बाद किए
दुकानदारों ने अफसरों पर आरोप लगाए कि नगर परिषद ने 70 लाख रुपये बारिश का पानी निकासी के लिए दिए थे। लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग ने सिवरेज पाइप लाइन डाल दी। पहले धर्मशाला रोड से 10 से 15 मिनट बाद पानी निकल जाता था लेकिन अब 10-10 घंटे बाद भी नहीं निकल रहा है।
कोट
धर्मशाला रोड पर जलभराव की जो समस्या है उसके समाधान को लेकर प्रशासन गंभीर है। यहां पर रिचार्ज बोर लगाए जाएंगे ताकि पानी की निकासी हो सके। जनस्वास्थ्य विभाग भी इस संबंध में कदम उठा रहा है ताकि जल्द से जल्द निकासी हो सके।
- कुलभूषण बंसल, एसडीएम।

जेई को खरी-खोटी सुनाते धर्मशाला रोड के दुकानदार।- फोटो : Fatehabad

जाम लगाकर रोष जताते धर्मशाला रोड के दुकानदार।- फोटो : Fatehabad