{"_id":"6a3c1c28603d9a84e20fa371","slug":"an-asdd-list-of-shifted-deceased-or-duplicate-voters-will-be-prepared-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-156251-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट वोटर्स की बनेगी एएसडीडी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट वोटर्स की बनेगी एएसडीडी सूची
Wed, 24 Jun 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी अपने बूथ की एएसडीडी सूची तैयार करेगा। जिन मतदाताओं को एएसडीडी सूची में मार्क किया जाएगा उनसे संपर्क स्थापित करने के लिए बीएलओ तीन या इससे अधिक बार प्रयास करेंगे।
इसके बावजूद जिन मतदाताओं की स्थिति स्पष्ट नहीं जो सकी उनकी सूची को राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त किए गये बूथ लेवल एजेंट के साथ साझा किया जाएगा। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों कुल 708 बीएलओ कार्यरत है। राजनीतिक दलों की ओर से 1391 बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त किए गए हैं।
सभी बीएलओ बूथ स्तर पर बूथ लेवल एजेंट के साथ बैठक करके उनको एएसडीडी सूचियां साझा करेंगे। इन बैठकों के माध्यम से प्रत्येक मतदाता की सही स्थिति का निर्धारण किया जाएगा ताकि ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने से पहले किसी भी प्रकार की त्रुटि को सुधारा जा सके।
विज्ञापन
यह कदम भारत निर्वाचन आयोग की इस प्रतिबद्धता के अनुरूप है कि कोई भी योग्य मतदाता न छूटे। जिला में कांग्रेस ने 707 व भाजपा ने 684 बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किये गये हैं।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विवेक भारती ने अनुरोध किया है कि अन्य सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल भी बूथ लेवल एजेंट अवश्य नियुक्त करें, ताकि बीएलओ का सहयोग करते हुए मतदाता सूची को पारदर्शी रूप से स्टीक, और त्रुटिरहित तैयार किया जा सके।