{"_id":"69e90c9f66c9e935b40f2289","slug":"allegations-of-relationship-with-another-woman-and-harassment-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-152513-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दूसरी महिला से संबंध व प्रताड़ना के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दूसरी महिला से संबंध व प्रताड़ना के आरोप
Wed, 22 Apr 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
रतिया। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी 16 अक्तूबर 2024 को फतेहाबाद निवासी अमित कुमार के साथ हुई थी। विवाह के करीब तीन महीने बाद ही पति ने दूसरी महिला से संबंध की बात बताई जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। शिकायत में यह भी आरोप है कि पति ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया और विरोध करने पर मारपीट व झगड़ा किया।
महिला के अनुसार 26 मार्च 2025 को ससुराल पक्ष ने उसे मायके भेज दिया। 26 जून को उसने रतिया स्थित एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। इसका पूरा खर्च उसके पिता ने उठाया। आरोप है कि पति अभी तक नवजात बेटी को देखने भी नहीं आया। महिला ने शिकायत में दहेज मांगने सहित अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
शहर थाना प्रभारी पुष्पा ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर जांच की जा रही है। यदि जांच में ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।