फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   agitation

मुआवजे की मांग, लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर बैठे किसान

Mon, 01 Feb 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Mon, 01 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
agitation
हिसार से डबवाली तक बनने वाले फोरलेेन बाईपास के लिए अधिग्रहण जमीन की मुआवजा राशि न मिलने पर गुस्साए किसानों ने सोमवार सुबह लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर बैठ गए। यहां किसानों ने 20 मिनट तक नारेबाजी की और किसी वाहन को अंदर दाखिल नहीं होने दिया। पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद किसानों ने एसडीएम संतलाल पचार को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने एसडीएम को खरी-खरी सुनाई और कहा कि असी तां पहले ही मरे पये हैं, सानू बॉर्डर ते भेज दयो कम तो कम शहीदां विच नां तां लिखा जाऊगा।
विज्ञापन

एसडीएम को दिए ज्ञापन में किसान संघर्ष समिति के प्रधान महेश कुमार ने कहा कि भूना बाईपास पर दो महीने से धरने पर बैठे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रशासन द्वारा उनकी भूमि की मुआवजा राशि कम तय की है, जबकि दूसरे जिलों में मुआवजा राशि ज्यादा है। उनकी जमीन की मार्केट वैल्यू 4 करोड़ रुपये है, जबकि सरकार कौड़ी के भाव खरीद रही है। प्रशासन पूर्व निर्धारित अवार्डों के बची सलेटिनम की 70 प्रतिशत राशि भी देने में आनाकानी कर रहा है। प्रशासन व एनएचआई पूर्व निर्धारित अवार्ड से कम कीमत 13 से 14 लाख रुपये दे रहा है। किसानों ने कहा कि हमने अपने अवार्ड के खिलाफ आर्बिटर की कोर्ट में केस डाला हुआ है जो आर्बिटर का फैसला 51 लाख 50 हजार रुपये से ऊपर का होगा। जो आर्बिटर का फैसला होगा वह किसानों को मान्य होगा, लेकिन प्रशासन पुराने अवार्ड से बची राशि भी आर्बिटर से दिलवाना चाहता है जो मान्य नहीं है। उनकी मांग है कि उन्हें खाराखेड़ी, बड़ोपल, धांगड़ व दरियापुर से अधिक मुआवजा राशि दी जाए। उसके बाद ही धरना समाप्त करेंगे। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि उनकी मांग नहीं मानी तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed