{"_id":"611019b48ebc3e729f764742","slug":"after-woman-and-son-bride-is-also-corona-infected-seven-cases-active-in-the-district-fatehabad-news-hsr60841790","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला व बेटे के बाद वधु भी कोरोना संक्रमित, जिले में सात मामले सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला व बेटे के बाद वधु भी कोरोना संक्रमित, जिले में सात मामले सक्रिय
विज्ञापन
एंटीजन सैंपलों की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
भूना क्षेत्र में महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला के पति और सास पहले कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। महिला की रैपिड एंटीजन में रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन आरटीपीसीआर में पॉजिटिव आई है। अब एक ही घर में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में रविवार को एक कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुआ है। जिले में फिलहाल कोरोना संक्रमण के सात मामले सक्रिय हैं, इसमें दो सरकारी अस्पताल में दाखिल हैं। जिले में अभी तक 267143 सैंपल लिए जा चुके हैं, इसमें 17815 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 17325 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। जिले में अब तक 483 संक्रमित जान गवां चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.25 फीसदी तक पहुंच गया है।
2151 लोगों को लगा टीका
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 180
60 साल से ऊपर 124
45 से 59 साल 549
18 से 44 साल 1298
कोट
जिले में रविवार को 2151 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। जिले में अब तक 364789 डोज लग चुकी है। लोगों से अपील है कि जल्द से जल्द पहली डोज लगवाएं।
- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
2151 लोगों को लगा टीका
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 180
60 साल से ऊपर 124
45 से 59 साल 549
18 से 44 साल 1298
कोट
जिले में रविवार को 2151 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। जिले में अब तक 364789 डोज लग चुकी है। लोगों से अपील है कि जल्द से जल्द पहली डोज लगवाएं।
विज्ञापन
- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।