फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   after road accident, fighting between both car owner, road jaam

टायर फटने से पिकअप ने मारी ब्रेक, पीछे से भिड़ी कार

Tue, 01 Dec 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Tue, 01 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
हादसे में कार सवार दो व्यक्ति तो बाल बाल बच गए लेकिन कार व पिकअप में सवार दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसके चलते रतिया-फतेहाबाद हरियाणा-पंजाब स्टेट हाईवे पर करीब आधा घंटा जाम लगा रहा।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार व शहरी चौकी प्रभारी जगदीश कुमार मौका स्थल पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत करते हुए जाम को खुलवाया।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर को सामान से लोड एक पिकअप गाड़ी फतेहाबाद से रतिया की तरफ आ रही थी। तहसील कॉप्लेक्स के समीप उक्त गाड़ी का पिछला टायर फट गया। टायर फटने से गाड़ी असंतुलित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप चालक ने ब्रेक मारी तो पीछे से आ रही एक कार टकरा गई। जिसमें दो लोग सवार थे। इस टक्कर से जहां कार का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं गनीमत रही कि कार में सवार दोनों व्यक्ति बाल बाल बच गए।

टक्कर के बाद कार सवार व पिकअप गाड़ी में सवार लोग आपस में उलझ कर जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गए। सड़क पर विवाद होने से स्टेट हाईवे पर लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा।


जिससे हरियाणा-पंजाब स्टेट हाईवे पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। जाम लगने पर लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों पक्षों ने किसी की नहीं सुनी और एक दूसरे से गाली गलौच करते हुए विवाद करते रहे।

मौके पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार व शहरी चौकी प्रभारी जगदीश कुमार पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत करते हुए जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed