फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   after murder of wife, got sucide in railway track

छत पर पत्नी तो ट्रैक पर मिला पति का शव

Thu, 29 Oct 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Thu, 29 Oct 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
एक माह बाद एक बेटा और एक बेटी का विवाह भी होने वाला था। ऐसे में इस घटना के कारण हर कोई स्तब्ध है। दोनों शवों का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में मृतक दंपति के बेटे सुनील ने बताया कि उसके माता-पिता मकान की छत पर सोए हुए थे। सुबह जब उसकी बहन ज्योति लगभग साढे़ सात बजे माता-पिता को नीचे न देखकर छत पर गई तो देखा कि उसकी मां चारपाई पर लेटी हुई थी तथा उसके आंख व कान पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन


उसने तुरंत शोर मचाया तथा पड़ोस में रह रही उसकी बुआ को सूचना दी। जिसने आकर देखा तो निर्मला मृत पड़ी थी। कुछ ही क्षणों के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी कि उसके पिता किताब सिंह का शव रेलवे लाइन के पास पड़ा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इस बात के चर्चे हैं। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले महीने होनी थी बेटा-बेटी की शादी
सुनील ने बताया कि वह अपनी बहन ज्योति व भाई शिवकुमार के साथ राजनगर में रहता है। जबकि उसकी बहन 18 वर्षीय मीनाक्षी उसके मामा के पास गोहाना में रहती है।

उसने बताया कि नवंबर माह में उसका व उसकी बहन मीनाक्षी का विवाह होना निश्चित हुआ है। जिसकी खरीददारी भी चल रही थी।

गला दबाकर हुई निर्मला की हत्या

मृतक महिला निर्मला के गले पर रस्सी के निशान भी मिले हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि निर्मला की मौत गला दबाकर की गई है।

मृतका के आंख व कान पर चोट के निशान भी मिले हैं जिसके चलते ये माना जा रहा है कि दोनों के बीच बीती रात झगड़ा भी हुआ होगा।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि निर्मला की हत्या करने के बाद उसके पति ने समाज व परिवार के भय के चलते पास स्थित रेलवे लाइन पर रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।


किस बात पर थी कलह, कोई बताने को तैयार नहीं
वारदात के बाद आस पास पड़ोस के लोग भी सहम गए हैं। लोगों ने दबी जुबान में ये तो माना कि वारदात के पीछे का कारण कलह है लेकिन कलह किस बात पर थी, इस बारे कोई भी बताने को तैयार नहीं है।

आस-पड़ोस के लोग इस बारे में बात तक करने को तैयार नहीं हैं। दूसरी ओर मृतका निर्मला के परिवार के लोग भी इस बारे में ज्यादा कुछ बताने से बचते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed