फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Action will be taken if you try to forcibly close the shops: DC

जबरन दुकानें बंद करवाने का प्रयास किया तो होगी कार्रवाई : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if you try to forcibly close the shops: DC
किसान संगठनों के नेताओं से बात करते प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : Fatehabad
किसान आंदोलन के समर्थन में विभिन्न संगठनों ने 27 सितंबर को बंद का एलान किया है। प्रस्तावित बंद के मद्देनजर शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में घंटों तक बैठकों का दौर चला। इस दौरान डीसी व एसपी ने विभिन्न संगठन पदाधिकारियों से बात की। इसके अलावा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की भी बैठक ली।
विज्ञापन

भारत बंद का समर्थन कर रहे संगठनों के प्रतिनिधियों से उपायुक्त महावीर कौशिक व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। साथ में कहा है कि लोग अपने प्रतिष्ठान खोलना चाहते हैं या बंद में शामिल नहीं होना चाहते, उनके साथ किसी भी प्रकार की कोई जबरदस्ती न की जाए। यदि जबरन दुकानें बंद करवाने का प्रयास किया तो कार्रवाई की जाएगी। आमजन को किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए, इसके लिए भी किसान संगठन सहयोग करें। बैठक में विभिन्न किसान संगठनों, यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया है कि वे कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने में अपना हरसंभव योगदान देंगे। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि बंद के दौरान पुलिस सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहेंगे। पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि किसी के साथ जोर जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए। बता दें कि इस समय किसान संगठनों के समर्थन में कई अन्य कर्मचारी, राजनैतिक, व्यापारिक व सामाजिक संगठन भी आ चुके हैं, जो भारत बंद में सहयोग करेंगे। मगर बहुत सारे व्यापारी व दुकानदार ऐसे भी हैं, जो बंद के समर्थन में नहीं हैं। ऐसे में उनकी दुकानें बंद करवाने का जबरन प्रयास हो सकता है। इसलिए यह बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम राजेश कुमार, भारत भूषण कौशिक, चिनार चहल, डीएसपी बिरम सिंह, दलजीत बेनीवाल, सुभाष बिश्नोई, अजायब सिंह, गीतिका जाखड़ के अलावा संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि व विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को दिए दिशा निर्देश
उपायुक्त महावीर कौशिक ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य जरूरी सेवाओं को दुरुस्त रखा जाएगा। जिले में प्रशासन द्वारा सभी पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। एंबुलेंस, स्वास्थ्य उपकरण व दवा आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करें और ड्यूटी पर तैनात रहें।
इन अधिकारियों को लगाया ड्यूटी मजिस्ट्रेट
जिलाधीश एवं उपायुक्त महावीर कौशिक ने प्रस्तावित भारत बंद के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ओवरऑल इंचार्ज होंगे। संबंधित उपमंडलाधीश अपने-अपने अधीनस्थ उपमंडल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के इंचार्ज होंगे। साथ में पुलिस अधिकारियों को नियुक्त किया है। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट कार्यकारी अभियंता कृष्ण गोयत के साथ डीएसपी दलजीत सिंह, ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ शिव कुमार के साथ डीएसपी अजायब सिंह, ड्यूटी मजिस्ट्रेट कार्यकारी अभियंता मदन लाल सुखीजा के साथ डीएसपी सुभाष चंद्र, ड्यूटी मजिस्ट्रेट कार्यकारी अभियंता एसके गर्ग के साथ डीएसपी बिरम सिंह, ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ दीपक कुमार के साथ डीएसपी गीतिका जाखड़ रहेंगी। इस तरह अन्य कई अधिकारियों को मजिस्ट्रेट लगाया गया है।
एसपी ने थाना व चौकी प्रभारियों की ली बैठक
भारत बंद को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी डीएसपी, थाना व चौकी प्रभारी मौजूद रहे। एसपी ने कहा कि भारत बंद के दौरान आमजन को कोई परेशानी न हो, इसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अधिकारी लगातार गश्त पर रहेंगे, वहीं जगह-जगह ट्रैफिक ड्यूटियां भी लगाई गई है। अगर कोई असामाजिक तत्व कानून को हाथ में लेता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी डीएसपी व थाना प्रभारी किसान नेताओं से संपर्क कर बंद को शांतिपूर्वक करने का आह्वान करेंगे।
जाम की स्थिति में जरूरत के हिसाब से रूट होंगे डायवर्ट
भारत बंद के दौरान रोड जाम की स्थिति में आम लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए भी जिला पुलिस द्वारा योजना बनाई गई है। लालबत्ती चौक पर जाम की स्थिति में वाहनों को सिरसा रोड पर नई अनाज मंडी के पास बने मिनी बाईपास जबकि हिसार रोड की तरफ से आने वालों वाहनों को भी मिनी बाईपास से डायवर्ट किया जाएगा। भूना में शहीद भगत सिंह चौक व ढ़ाणी गोपाल चौक पर जाम की स्थिति में वाहनों को सनियाना टी प्वाइंट से वाया कुलां, रतिया, फतेहाबाद के लिए डायवर्ट करने की योजना है। रतिया में संजय गांधी चौक, नहर पुल, फतेहाबाद रोड पर जाम लगने की स्थिति में वाहनों को भूना टी प्वाइंट से वाया मुंशीवाली, सहनाल होते हुए रतिया कोर्ट मेन रोड, फतेहाबाद पर निकाला जाएगा। कुलां चौक पर जाम की स्थिति में टोहाना से आने वाले वाहनों को सलेमपुरी बस अड्डा से डायवर्ट किया जाएगा वहीं रतिया से आने वालो वाहनों को गांव मघेड़ा बस अड्डा से डायवर्ट कर निकाला जाएगा। कडेल चौक, जाखल में जाम लगने की स्थिति में मुनक से डायवर्ट कर बलरां व तलवाड़ा होते हुए निकाला जाएगा वहीं टाउन पार्क, टोहाना में जाम लगने की स्थिति में हिसार रोड, राधा स्वामी सत्संग घर के समीप से डायवर्ट होकर वाया लोहाखेड़ा से टोहाना निकाला जाएगा।
कोट
सभी नागरिक कानून व्यवस्था बनाए रखने में सरकार व प्रशासन का सहयोग करें और नियमों का पालन करें। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर अपडेट रहें।

-राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद।
कोट
जिले में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जरूरी सेवाएं किसी भी सूरत में बाधित न हो, हालांकि आमजन को भी अपील की गई है कि वे गैर जरूरी कार्यों के लिए आवागमन न करें।
-महावीर कौशिक, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed