फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of theft in motor workshop arrested

Fatehabad News: मोटर वर्कशॉप में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Accused of theft in motor workshop arrested
फतेहाबाद। सीआईए पुलिस ने भूना रोड स्थित नंद मोटर वर्कशॉप में हुई चोरी मामले में आरोपी मुकेश कुमार उर्फ बाबा निवासी ढाणी सांचला को गिरफ्तार किया है। सीआईए रतिया प्रभारी एएसआई रिछपाल ने बताया कि 28 अगस्त को शिकायतकर्ता नंदलाल निवासी इंद्रपुरा मोहल्ला, फतेहाबाद ने वर्कशॉप में चोरी की शिकायत दी थी।
विज्ञापन

नंदलाल के अनुसार 27 अगस्त की रात चोर उनकी वर्कशॉप का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ले गए। पूछताछ में आरोपी मुकेश कुमार ने चोरी की वारदात स्वीकार की। आरोपी को थाना शहर की हूडा चौकी पुलिस टीम को सौंप दिया गया। सहायक उपनिरीक्षक राम अवतार ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी के खिलाफ 6 केस और दर्ज हैं।
विज्ञापन

-

पूछताछ में ये वारदात भी स्वीकारीं
- भूना–कुलां रोड पर बाइक स्पेयर पार्ट्स की दुकान से नकदी और सामान चोरी।

- आठ माह पहले नन्हेड़ी–कुनाल रोड नहर से मोटर सबमर्सीबल की तार चोरी।
- आठ माह पहले गांव कुनाल नजदीक गुरुद्वारा से 7-8 मोटर सबमर्सीबल की तार चोरी
-15-20 दिन पहले साथी विनोद भाट के साथ मिलकर रतिया–भूना रोड स्थित फैक्टरी से एलईडी, कंप्यूटर सेट और लोहे का सामान चोरी।
- ढाणी सांचला स्थित बंद मंदिर से सीमेंट मिक्सर, घंटा और अन्य सामान चोरी।
- एमपी सोतर गांव के खेतों से 2 ट्यूबवेल की तार चोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed