फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused arrested for demanding extortion of three lakhs on phone

फोन पर तीन लाख की रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for demanding extortion of three lakhs on phone
फतेहाबाद। गांव भोड़ाहोशनाक में युवक को फोन करके तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में सदर पुलिस ने आरोपी गांव भोड़ा होशनाक निवासी मनोज उर्फ मोजा को काबू कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में गांव भोड़ाहोशनाक निवासी सुभाष ने आरोप लगाया था कि चार अप्रैल की दोपहर को उसके पास दो बार फोन आया। फोन करने वाले आरोपी गांव भोड़ाहोशनाक निवासी मनोज ने तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने पैसे न देने पर परिणाम भुगत लेने की धमकी दी। फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अब गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी को काबू कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसने रंगदारी मांगी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed